Independence Day Rangoli: स्वतंत्रता दिवस पर घर-आंगन को रंगे देशभक्ति के रंग में बनाएं ये रंगोली डिजाइन independence day 2024 easy and unique rangoli designs with tri color, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Independence Day Rangoli: स्वतंत्रता दिवस पर घर-आंगन को रंगे देशभक्ति के रंग में बनाएं ये रंगोली डिजाइन

Independence Day Rangoli: 15 अगस्त के सेलिब्रेशन का डेकोरेशन रंगोली के बिना कुछ अधूरा सा लगेगा। इसलिए इन खूबसूरत और आसानी से बन जाने वाली रंगोली डिजाइन को चुनें।

Thu, 15 Aug 2024 05:57 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Independence Day Rangoli: स्वतंत्रता दिवस पर घर-आंगन को रंगे देशभक्ति के रंग में बनाएं ये रंगोली डिजाइन

15 अगस्त के सेलिब्रेशन के लिए ट्राई कलर से डेकोरेशन खूबसूरत लगता है। और मन में देशभक्ति की भावना और जाग जाती है जब सुंदर सी रंगोली बनी हो। अगर ट्राई कलर डेकोरेशन कुछ अधूरा सा लग रहा हो तो इन रंगोली की डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। बिल्कुल आसान और मिनटों में बन जाने वाली ये रंगोली डिजाइन घर के आंगन से लेकर ऑफिस की लॉबी में खूबसूरत दिखेगी।

ट्राई कलर रंगोली डिजाइन

करें तीन रंगों का इस्तेमाल

देशभक्ति वाली फीलिंग तभी आएगी जब आप रंगों में केसरिया, सफेद, हरा रंग इस्तेमाल करेंगे। साथ में नीले रंग का इस्तेमाल भी करिए। जिससे तिरंगा रंगोली बनकर तैयार हो।

ट्राई कलर रंगोली डिजाइन

झंडे के साथ लिखे स्लोगन

रंगोली की डिजाइन बनाना आसान है। बस तिरंगे झंडे को बनाने के साथ ही नीचे जय हिंद, आई लव इंडिया जैसे स्लोगन लिखें।

ट्राई कलर रंगोली डिजाइन

रंगोली डिजाइन बनाने के लिए कंघी, चूड़ी और डिब्बे वाली रंगोली का इस्तेमाल करें। इससे डिजाइन बनाना आासन हो जाता है। इसके साथ ही स्केल की मदद से ठीक साइज में बनाएं। इससे रंगोली परफेक्ट बनकर तैयार होगी।

ये फ्लावर डिजाइन वाली रंगोली को कंप्लीट करने के लिए नीचे तिरंगा कलर के आई लव इंडिया लिखना ना भूलें।

वैसे तिरंगा कलर नही है तो दरवाजे पर फूलों को भी सजा सकते हैं। ये भी अट्रैक्टिव दिखता है।

ट्राई कलर रंगोली डिजाइनट्राई कलर रंगोली डिजाइन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।