Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़how to find misplaced phone with silent mode at home trick to phone ring format data and change pin easily
साइलेंट मोड पर पड़ा फोन घर में कहीं गुम हो गया तो कैसे खोजें?
how to find misplaced phone with silent mode: साइलेंट मोड पर रखा फोन अचानक से लापता हो गया और आप उसे घर में खोज रहीं क्योंकि पता है कि वो बाहर नहीं गिरा तो उसे खोजने का ये आसान तरीका जान लें।
Wed, 25 Feb 2026 12:38 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

फोन को साइलेंट मोड पर रखते हैं। लेकिन ये चुप्पी तब बुरी लगती है जब आपका फोन मिसप्लेस हो जाता है। तो उसे खोजना सबसे बड़ी मुसीबत लगती है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब कभी आपके साथ ऐसा हो जाए तो टेक गुरु की इस सलाह पर अमल जरूर करें। जिन्होंने बहुत ही आसान तरीके से के अंदर मिसप्लेस हुए फोन को खोजने का तरीका शेयर किया है।
घर में खोए साइलेंट फोन को खोजने का तरीका
- घर में अगर फोन खोया है तो किसी दूसरे फोन या लैपटॉप की मदद लें।
- एंड्रायड फोन को खोजना है आसान
- अगर आपका फोन एंड्रायड है को गूगल पर एंड्रायड डिवाइनस मैनेजर सर्च टाइप करें।
- तो पहला लिंक आता है फाइंड माई डिवाइस।
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो इसमे आप आसानी से फोन में लॉग इन जीमेल पर लॉग इन कर पाएंगे।
- लॉग इन करने पर फोन की लाइव लोकेशन दिखाएगा जिसकी मदद से आप अपने फोन को सर्च कर पाएंगे।
घर में खोए साइलेंट एंड्रायड फोन को खोजने का तरीका
- वहीं टेक गुरु ने दूसरा तरीका भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दूसरे लैपटॉप या मोबाइल के जरिए फाइंड माई डिवाइस पर क्लिक करके फोन को खोज सकते हैं।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद 3 ऑप्शन मिलते हैं। इनमे से एक प्ले साउंड पर क्लिक करें।
- जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो आपके फोन में रिंग बजने लगेगी। फोन का साइलेंट मोड हट जाएगा और फुल वॉल्यूम में बेल बजने लगेगी और आपको फोन आसानी से मिल जाएगा।
- अगर फोन नहीं मिल रहा और आपको लग रहा कि उस लोकेशन तक हम नहीं पहुंच सकते तो फोन के डेटा को फॉर्मेट किया जा सकता है। जिससे डेटा किसी दूसरे के हाथों में नहीं लगेगा और आपका सारा डेटा फॉर्मेट हो जाएगा।
- तीसरा ऑप्शन मिलेगा सिक्योर डिवाइस का। इस पर क्लिक करने पर आपको फोन का पिन बदलने का ऑप्शन मिल जाएगा। जिससे आप बिन बदल कर फोन को सुरक्षित कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन