पानी की बोतल को अंदर से साफ करना हो गया आसान! बगैर ब्रश के यूं करें क्लीनिंग
Cleaning tips water bottles inside just one minute: थर्मोफ्लास्क, कांच, प्लास्टिक या फिर कॉपर की बोतल को अंदर से साफ करना है, वो भी बगैर ब्रश का इस्तेमाल किए, तो बस इस ट्रिक को फॉलो करें। जिसकी मदद से फटाफट बोतल अंदर से क्लीन हो जाएगी।

सर्दियों का मौसम है तो थर्मोफ्लास्क वाली बोतलों में गरम पानी पीने के लिए तो आप भी यूज करते होंगे। वहीं गर्मी रहती है तो कांच या प्लास्टिक की बोतल में पानी रखते होंगे। लेकिन इन बोतलों की अंदरूनी सफाई को लेकर काफी सारे लोग लापरवाह होते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए बोतलों को अंदर से साफ करना झंझट भरा काम लगता है। क्योंकि, साबुन से धोने पर इन बोतलों से साबुन की महक आसानी से नहीं जाती। इस चक्कर में बोतल को कई बार पानी से धोना पड़ जाता है। जो समय भी बेकार करता है और अंदर जमी गंदगी भी पूरी तरह से साफ नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और बोतल की सफाई को लेकर लापरवाही करती हैं। तो सोशल मीडिया पर जोगिंदर सिंह की बताई इस ट्रिक को फॉलो करें। जो अक्सर ही आसान घरेलू नुस्खों से जुड़े ज्ञान को शेयर करते रहते हैं। इस नुस्खे से थर्मोफ्लास्क से लेकर कांच और कॉपर की बोतल भी अंदर से चमक जाएगी और सारी गंदगी निकल जाएगी।
बोतल को अंदर से साफ करने का आसान तरीका
बोतल को बार-बार साबुन से धोने के झंझट से बचना है और अंदर जमी गंदगी को पूरी तरह से साफ करना है तो बस इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई करें। पूरी बोतल दो मिनट में साफ होकर अंदर से चमक जाएगी।
- सबसे पहले बोतल में एक चम्मच चावल के दानें डालें।
- इसके साथ ही एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक डालें।
- आधे गिलास पानी को इस बोतल में डालें और पांच मिनट तक हिलाएं।
- बोतल को हिलाने से उसमे डाले चावल नमक और विनेगर के साथ मिलकर अंदर के कोने-कोने को क्लीन कर देंगे।
- अब इस चावल और पानी के मिक्सचर को फेंक दें।
- एक बार फिर इस बोतल में आधा चम्मच नमक और आधा गिलास गुनगुना पानी डालकर पांच मिनट फिर से शेक करें। इस पानी को भी फेंक दें।
- और, साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह से शेक करते हुए साफ करें और पानी को हटा दें।
- इस प्रोसेस से बोतल अंदर से पूरी तरह से साफ हो जाती। हर 15 दिन में एक बार इस टेक्निक से बोतल साफ करेंगे तो बोतल में किसी तरह के बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे और बोतल साफ बनी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन