शरीर को अंदर से खोखला कर देती है लिवर की ये बीमारी, इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सतर्क What is liver cirrhosis And Its Symptoms, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शरीर को अंदर से खोखला कर देती है लिवर की ये बीमारी, इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सतर्क

  • Liver Cirrhosis Symptoms: हेल्दी शरीर तब ही होता है जब शरीर का हर अंग सही तरह से काम करे। लिवर शरीर का जरूरी अंग है, लेकिन अगर ये जरा भी खराब हो जाए समस्या होती है। बात करें लिवर सिरोसिस की तो ये एक गंभीर बीमारी है। जानते हैं इस बीमारी और लक्षणों के बारे में-

Sat, 13 July 2024 05:56 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शरीर को अंदर से खोखला कर देती है लिवर की ये बीमारी, इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सतर्क

शरीर के सभी अंग जब सही होते है तो बॉडी अच्छी तरह से काम करती है। लेकिन अगर किसी भी अंग की समस्या हो तो दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं। दिल की तरह लिवर भी एक जरूरी अंग है। अगर ये खराब होता है तो कई समस्या होती हैं। जिसमें से एक लिवर सिरोसिस है। ये एक ऐसी समस्या है जो हमेशा के लिए आपके लिवर को नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से लिवर के कामकाज में बाधा आती है। यहां जानिए इस बीमारी और इसके लक्षण के बारे में-

क्या है लिवर सिरोसिस?

लिवर सिरोसिस लिवर की बीमारी का आखिरी स्टेज है। इसमें हेल्दी टिशू हटने लगते हैं। यह क्रोनिक हेपेटाइटिस की वजह से होता है। इससे लिवर में सूजन आती है। जब सूजन रहती है, तो आपका लीवर खुद को ठीक करने की कोशिश करता है। लेकिन बहुत ज्यादा घाव वाले टिशू आपके लीवर को ठीक से काम करने से रोकते हैं। जिसकी वजह से अंत में क्रोनिक लीवर फेलियर हो जाता है।

लीवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

1) मतली या भूख न लगना

2) कमजोरी या थकावट महसूस होना।

3) बीमार महसूस करना।

4) ऊपरी पेट में दर्द।

5) हथेलियों पर रेडनेस।

लीवर सिरोसिस की समस्या बढ़ने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण-

1) स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ना।

2) त्वचा में खुजली।

3) गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल।

4) पाचन संबंधी मुश्किलें।

5) त्वचा या पलकों पर जमा फैट।

6) वजन घटना और मांसपेशियों की दिक्कत।

7) हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी

8) मांसपेशियों में मरोड़, कंपकंपी।

9) पीरियड साइकिल में बदलाव।

किस वजह से होती है लिवर सिरोसिस की समस्या

1) हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है जो कम लोगों में क्रॉनिक स्टेज में बदलता है। अगर ऐसा होता है, तो यह लाइफटाइम ऐसा रहेगा। इसका इलाज संभव है, लेकिन ये खत्म नहीं होगा।

2) हेपेटाइटिस सी भी एक वायरल संक्रमण है जो ज्यादातर लोगों में क्रॉनिक हो जाता है। हालांकि, इसे एंटीवायरल दवाओं से ठीक किया जा सकता है, लेकिन बहुत से लोगों को यह एहसास ही नहीं होता कि उनमें यह बीमारी है।

3) यह आपके लीवर में एक्सट्रा फैट जमा होने की वजह से भी हो सकती है। यह हाई ब्लड लिपिड, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसे मेटाबॉलिज्म कारणों से जुड़ा है।

4) बहुत ज्यादा शराब पीने से भी लिवर डैमेज की समस्या हो सकती है। हालांकि, जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं उन्हें भी ये समस्या हो सकती है।

रिपोर्ट्स कहती हैं कि लिवर खराब होने पर लिवर ट्रांसप्लांट एक मात्र विकल्प रह जाता है। जो काफी महंगा होता है। इस समस्या से बचने के लिए हर किसी को अपने लीवर के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिवर को हेल्दी बनाती हैं ये 3 जड़ी बूटियां,एक्सपर्ट ने दी खाने की सलाह
ये भी पढ़ें:मेटाबॉलिक डिसॉर्डर से बढ़ती है फैटी लिवर की चिंता, जानिए क्या है सर्वे

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।