इन फलों के बीज होते हैं जहरीले, डॉक्टर बोले- ज्यादा खाने से जा सकती है जान what happens if you eat apple and peer fruit seeds too much doctor explains it can be dangerous, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

इन फलों के बीज होते हैं जहरीले, डॉक्टर बोले- ज्यादा खाने से जा सकती है जान

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इनके बीज कई बार शरीर में समस्याएं पैदा कर सकते हैं। कुछ ऐसे हेल्दी फल हैं, जिनके बीज ज्यादा खा लेने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार, ये बीज जानलेवा हो सकते हैं।

Mon, 3 Nov 2025 09:49 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
इन फलों के बीज होते हैं जहरीले, डॉक्टर बोले- ज्यादा खाने से जा सकती है जान

फल सेहत के लिए सबसे हेल्दी माने जाते हैं और कुछ फल तो ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनके बीज अगर आपने ज्यादा खा लिए तो सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। सिर्फ यही नहीं आपकी जान भी जा सकती है। चलिए बताते हैं किन फलों के बीज खाने से बचना चाहिए।

कौन से फल

सेब- सेब के बारे में कहा जाता है रोजाना 1 सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। ज्यादातर लोगों को सेब खाना पसंद होता है। कई बार सेब खाते समय उसके बीज मुंह में चले जाते हैं और हम ध्यान नहीं देते। 1-2 सेब के बीज खाने में नुकसान नहीं है लेकिन अगर आप रोजाना या ज्यादा खा रहे हैं, तो बुरा है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि सेब के बीज थोड़े जहरीले होते हैं। सेब के बीज में एमिग्डलिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो विषैला होता है। ये कंपाउंड बीज के अंदर होता है और ऊपर से लेयर चढ़ी होती है। अगर ज्यादा मात्रा में बीज को चबाकर या पीसकर ज्यादा खाया जाये, तो ये पेट में जहर की तरह फैल जायेगा। इससे मौत हो सकती है।

Apple

नाशपाती- सेब के अलावा नाशपाती के बीज भी कम खतरनाक नहीं है। नाशपाती सेब जैसे बीज वाला ही होता है। इसके बीज में सायनाइड पाया जाता है, जो जहर की तरह होता है। इस बीज को अगर आप चबाकर खाते हैं, तो पेट में ऐंठन, मतली, दस्त, जलन, दर्द हो सकता है।

बेर- बेर के बीज बड़े होते हैं और पेट में दर्द करने का दम भी रखते हैं। बेर का बीज पीसकर लोग चूरण बनाकर खाते हैं लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इसे ज्यादा खाने से पेट में दर्द और गांठ बन सकती है।

आलूबुखारा- आलूबुखारा अच्छा फल होता है लेकिन इसका बीज अगर आपने गलती से निगल लिया तो मुसीबत हो सकती है। इसके बीज में एमिग्डालिन और साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड और हाइड्रोजन सायनाइड पाया जाता है। इन बीज को खाने से घबराहट, पेट में दर्द, कमजोरी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।