दांतों की समस्याओं से नहीं पड़ेगा जूझना,आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर की हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री to keep teeth gums healthy strong use homemade herbal toothpaste ayurvedic doctor share ingredients, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दांतों की समस्याओं से नहीं पड़ेगा जूझना,आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर की हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री

Herbal Toothpaste Ingredients: दांतों को दर्द, सड़न और मुंह की बदबू से बचाना है क्लीनिंग जरूरी है। आयुर्वेदिक औषधियां इस काम में मदद करती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने घर में हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री शेयर की है। जिसे आप भी बनाकर यूज कर सकते हैं। 

Sat, 14 March 2026 10:04 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दांतों की समस्याओं से नहीं पड़ेगा जूझना,आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर की हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री

दांत की समस्या कई सारे लोगों में कॉमन है। दांत दर्द, मसूड़ों से खून, पीलापन, मुंह से बदबू से बचने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर मुंह और दांतों को हमेशा स्वस्थ और मजबूत बनाकर रखना चाहते हैं तो इस होममेड हर्बल टूथपेस्ट को यूज कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने हेल्दी मॉर्निग रूटीन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमे उसने अपने हर्बल टूथपेस्ट की सामग्री को भी बताया है। दांतों को हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो नोट कर लें ये हेल्दी हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री।

हर्बल टूथपेस्ट बनाने की सामग्री

आयुर्वेदिक डॉक्टर लवलीन ने अपने मॉर्निंग रूटीन को शेयर किया है। जिसमे उन्होंने मुंह और दांतों की साफ-सफाई में रोजाना जीभ साफ करने के साथ ही हर्बल टूथपेस्ट की सामग्री भी बताई है। इस पेस्ट की मदद से दांतों को हेल्दी रखा जा सकता है। इस हर्बल टूथपेस्ट को बनाने के लिए इन सामग्री की जरूरत होगी।

हेल्दी दांतों के लिए हर्बल टूथपेस्ट की सामग्री
  1. हर्बल टूथपेस्ट की सामग्री

2) नीम पाउडर- 35 ग्राम

3) मुलेठी पाउडर- 20 ग्राम

4) बेकिंग सोडा- 5 ग्राम

5) त्रिफला पाउडर- 10 ग्राम

6) लौंग पाउडर- 5 ग्राम

7) इलायची पाउडर- 5 ग्राम

8) दालचीनी पाउडर- 3 से 5 ग्राम

9) एसेंशियल ऑयल- 1 चम्मच

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेट लॉस की वजह से सेक्स में कमी महसूस कर सकते हैं पुरुष, जानें कारण

इन सारी चीजों का पेस्ट बनाकर रख लें और हर दिन इससे दांतों की सफाई करें। टूथपेस्ट में मिला बेकिंग सोडा दांतों को सफेद रखने में मदद करेगा तो वहीं इलायची मुंह की बदबू दूर करने में मदद करती है। जबकि नीम, मुलेठी और त्रिफला जैसी चीजों से दांतों में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में मदद करती है। लौंग से ना केवल दांतों में लगने वाले कीड़ों से बचत होती है बल्कि दांतों में होने वाले दर्द से भी बचाव होता है। तो अगर दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखना है तो इस हर्बल टूथपेस्ट का यूज करने से मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने के बाद हर बार इलायची खाने से क्या होगा असर?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।