चम्मच की जगह हाथों से खाना क्यों माना जाता है सही, जानिए आयुर्वेद और साइंस की राय Why You Should Eat With Hands As per science and Ayurveda, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

चम्मच की जगह हाथों से खाना क्यों माना जाता है सही, जानिए आयुर्वेद और साइंस की राय

Why You Should Eat With Hands: साउथ इंडियन लोग अपने खाने को चम्मच की जगह हाथों से खाना ज्यादा एंजॉय करते हैं। इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जानिए इस पर आयुर्वेद और साइंस की राय-

Sat, 27 April 2024 05:18 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चम्मच की जगह हाथों से खाना क्यों माना जाता है सही, जानिए आयुर्वेद और साइंस की राय

चावल हो या सांभर, खाने की  चीजों को सभी लोग चम्मच से खाना पसंद करते हैं। हालांकि, साउथ इंडिया में ये सभी चीजें हाथों से खाई जाती हैं। भारतीय परंपराओं के मुताबिक खाने को हमेशा जमीन पर बैठकर और हाथ से खाना चाहिए। हालांकि, आज कल के दौरा में लोग रोटी भी चम्मच या फोर्क से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ से खाना खाना सबसे अच्छी है। हाथ से खाने को लेकर वेदों में भी फायदे बताए गए हैं। वहीं साइंस भी हाथ से खाने के फायदे को बताता है। यहां जानिए हाथ से खाने क्यों खाना चाहिए- 

 क्या कहता है आयुर्वेद 
आयुर्वेदिक एक्पर्ट दीक्षा भावसार ने भी हाथ से खाने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आयुर्वेद के अनुसार, हाथ से खाना न केवल स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि आपकी इंद्रियों और पाचन के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, आयुर्वेद कहता है कि हर एक उंगली पांच तत्वों में से एक का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में जब हम अपने हाथों से खाते हैं, तो हम एक इशारा करते हैं जो इन तत्वों को सक्रिय करता है और हमारे शरीर में एनर्जी को संतुलित करता है। इसके अलावा, जब हम अपने खाने को उंगलियों से छूते हैं, तो हम अपने दिमाग को मैसेज भेजते हैं कि हम खाने के लिए तैयार हैं, जो पाचन की प्रक्रिया के लिए हमारे पेट और अन्य पाचन अंगों को तैयार करता है।

क्या कहता है साइंस 
साइंस के अनुसार, हाथों से खाना खाने से पाचन में सुधार होता है क्योंकि हाथों में कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हानिकारक नहीं होते हैं लेकिन पर्यावरण में विभिन्न हानिकारक रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करते हैं। हालांकि, ये सलाह दी जाती है कि खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

मिलते हैं कई फायदे
हाथों से खाना खाने पर इस बात का ज्यादा ध्यान रखने में मदद मिलती है कि हम क्या खाते हैं, कितना खाते हैं और कितनी तेजी से खाते हैं, जो स्वस्थ पाचन के लिए सभी सबसे ज्यादा जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।