खाने के साथ खा रहे कच्ची प्याज तो जान लें नुकसान, घेर सकती हैं ये गंभीर परेशानियां Side effects of eating Raw onion with every meals on health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

खाने के साथ खा रहे कच्ची प्याज तो जान लें नुकसान, घेर सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

  • कच्ची प्याज खाना यूं तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आप ज्यादा कच्ची प्याज खाते हैं, तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।

Mon, 27 Jan 2025 08:49 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खाने के साथ खा रहे कच्ची प्याज तो जान लें नुकसान, घेर सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

प्याज भारतीय खानपान का एक बड़ा ही अहम हिस्सा है। रोजाना की दाल या सब्जी बनानी हों या कोई स्पेशल डिश, अधिकतर घरों में प्याज का इस्तेमाल तो होता ही है। इसके अलावा लोग सलाद की तरह भी प्याज खाना पसंद करते हैं। प्याज में सोडियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि अगर आप रोजाना खूब सारी कच्ची प्याज खाते हैं, तो इसके कुछ साइड इफेक्ट भी आपके शरीर पर देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।

हो सकती हैं पेट से जुड़ी परेशानियां

ज्यादा कच्ची प्याज का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां तंग कर सकती हैं। खासतौर से अगर आपको पेट से जुड़ी कोई ना कोई तकलीफ लगी ही रहती है, तो आपको प्याज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल कच्ची प्याज में 'फ्रुक्टेन' नामक कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे पचाने में काफी परेशानी हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिन लोगों का पेट काफी सेंसेटिव है, उन्हें सूजन जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है।

माइग्रेन के दर्द को दे सकती है बढ़ावा

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो आपको कच्ची प्याज का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए। दरअसल प्याज में 'टायरामाइन' मौजूद होता है, जो सिरदर्द की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में अगर आपको अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बनी रहती है, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे प्याज का सेवन कम ही करें। खासतौर से रात के समय प्याज खाने से तो परहेज ही करें।

हो सकती है सीने में जलन

ज्यादा कच्ची प्याज खाने से सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है। दरअसल प्याज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो ये कार्डियोलीवर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा प्याज खाने से कुछ लोगों में एलर्जी भी ट्रिगर हो सकती है। अगर आपको इन दोनों में से कोई भी समस्या पहले से ही है, तो आपको प्याज लिमिट में ही खानी चाहिए। साथ ही रात को सोते समय तो कच्ची प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

शुगर लेवल हो सकता है बहुत लो

शुगर लेवल बढ़ने के साथ-साथ शुगर लेवल का हद से ज्यादा लो हो जाना भी खतरनाक होता है। इस स्थिति को 'हाइपोग्लाइसीमिया' कहा जाता है। कच्ची प्याज का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें कच्ची प्याज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।