कार्डियक अरेस्ट बनी शेफाली जरीवाला के मौत की वजह, जानिए लक्षण और क्या ये समस्या जेनेटिक है? Shefali Jariwala death from Cardiac arrest As per Reports know the symptoms and is this problem genetic, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

कार्डियक अरेस्ट बनी शेफाली जरीवाला के मौत की वजह, जानिए लक्षण और क्या ये समस्या जेनेटिक है?

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अदाकारा के मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। इस आर्टिकल में जानिए क्या ये समस्या जेनेटिक है और इसके लक्षण क्या हैं।

Sat, 28 June 2025 10:22 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
कार्डियक अरेस्ट बनी शेफाली जरीवाला के मौत की वजह, जानिए लक्षण और क्या ये समस्या जेनेटिक है?

बीते कई सालों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों की जान दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से गई है। बीती रात यानी 27 जून को एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। एक्ट्रेस के मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। अदकारा की अचानक मौत के बाद लोग कार्डियक अरेस्ट के बारे में जानना चाह रहे हैं। इस बीमारी को लेकर जो सवाल लोगों के मन में सबसे ज्यादा आता है वह कि क्या ये समस्या जेनेटिक है? इस आर्टिकल में जानते हैं इस सवाल का जवाब और कार्डियक अरेस्ट के लक्षण।

क्या कार्डियक अरेस्ट जेनेटिक समस्या है?

रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट जेनेटिक समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ जेनेटिक समस्याएं और दिल से जुड़ी बीमारियों का पारिवारिक इतिहास अचानक कार्डियक अरेस्ट के खतरे को बढ़ा सकता है। हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं होता है। दिल की बीमारियों का पारिवारिक इतिहास होने से व्यक्ति में कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा होने की संभावना तब भी होती है जब जीन के जरिए हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां आपको मिली हों क्योंकि ये दोनों समस्या दिल की बीमारियों के लिए खरतनाक साबित होती है।

क्या है कार्डियक अरेस्ट के लक्षण

हृदय गति रुकने के समय होने वाले लक्षण

- व्यक्ति को अचानक बेहोशी हो सकती है।

- सांस रुक सकती है या बहुत असामान्य हो जाएगी।

- हांफना की समस्या।

- कलाई या गर्दन में नाड़ी का पता न लगना।

हृदय गति रुकने से पहले दिख सकते हैं ये लक्षण

- सीने में दर्द या बेचैनी

- सांस लेने में कठिनाई या घबराहट महसूस होना।

- चक्कर आना या हल्का सिरदर्द

- दिल की धड़कन बढ़ना

- मतली या उल्टी

- असामान्य रूप से थका हुआ या कमजोर महसूस करना।

- चिंता या भय की भावना

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खतरनाक है किचन में रखा ये तेल, डॉक्टर ने बताया कैसे होता है शरीर को नुकसान
ये भी पढ़ें:जानें, तंबाकू खाने की आदत से कितना बढ़ता है दिल का दौरा पड़ने का खतरा?

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।