प्रोटीन की कमी से डायबिटीज-थायराइड तक हो सकता है, डॉक्टर से जानें किन परेशानियों का करना पड़ेगा सामना protein deficiency causes many diseases diabetes thyroid hormonal issues dr saket goyal tells lack of protein symptoms, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

प्रोटीन की कमी से डायबिटीज-थायराइड तक हो सकता है, डॉक्टर से जानें किन परेशानियों का करना पड़ेगा सामना

Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की कमी से केवल मसल्स कमजोर नहीं होती बल्कि ये आपके शरीर की थकान, दर्द और सूजन के लिए भी जिम्मेदार होता है। डॉक्टर साकेत गोयल से जानें प्रोटीन की कमी से होने वाली शरीर में समस्याएं।

Sat, 17 Jan 2026 05:04 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रोटीन की कमी से डायबिटीज-थायराइड तक हो सकता है, डॉक्टर से जानें किन परेशानियों का करना पड़ेगा सामना

हेल्दी रहना है तो न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स खाना जरूरी है। ये बॉडी के ऑर्गंस को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। जैसे कि प्रोटीन का इनटेक, प्रोटीन केवल मसल्स बिल्डिंग के लिए ही जरूरी नहीं होता। ये बॉडी के दूसरे ऑर्गंस को भी चलाने में मदद करता है। तभी एक्सपर्ट हमेशा प्रोटीन रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर साकेत गोयल ने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर बताया है कि बॉडी में होने वाली ये दिक्कतें प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करती हैं। साथ ही जानें कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है।

शरीर को कितने प्रोटीन की है जरूरत

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर इंसान की डाइट में 30 से 50 प्रतिशत प्रोटीन की कमी है। जिसे दूर करना जरूरी है। हर इंसान को अपने वजन के हिसाब से एक ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम के हिसाब से चाहिए। मतलब किसी का वजन अगर 70 किलो है तो उसे करीब 70 ग्राम प्रोटीन दिनभर में लेना जरूरी है।

एडल्ट लोगों को है ज्यादा प्रोटीन की जरूरत

जिम जाने और एक्सरसाइज करने वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। यहीं नहीं डॉक्टर साकेत गोयल ने बताया कि जिन लोगों की एज 50 से ज्यादा हो रही है उन्हें भी हर दिन वजन का 1.2 से 1.5 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। इसका मतलब है कि 90-100 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। जो बड़ी मुश्किल से ही पूरी हो पाती है। जिसकी वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है और ये सारी दिक्कतें होने लगती है।

प्रोटीन की कमी से होने वाली समस्याएं

शरीर में प्रोटीन की कमी से मसल्स कमजोर होना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से सार्कोपेनिया हो जाता है। जिसमे उम्र बढ़ने के साथ मसल्स मास कम हो जाता है और उठने-बैठने की क्षमता कम होने लगती है। शरीर की ताकत घटने लगती है। सामान उठाने और सामान्य काम करने में दिक्कत महसूस होती है। जिसकी वजह से गिरने और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हड्डियां कमजोर होने लगती है

प्रोटीन की कमी से केवल मसल्स ही नहीं बल्कि हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। तभी गिरने और चोट के दौरान हड्डियों में फ्रैक्चर के चांस बढ़ जाते हैं।

इम्यूनिटी होने लगती है कमजोर

बार-बार बीमार पड़ने, इंफेक्शन हो जाने का कारण प्रोटीन की कमी होती है। शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से ही ये सारी दिक्कतें पैदा होती हैं।

बॉडी खुद को हील नहीं कर पाती

बॉडी का डिफेंस मैकेनिज्म स्लो काम करने लगता है। जिसकी वजह से बॉडी चोट लगने, सर्जरी होने या किसी भी तरह के घाव को जल्दी से ठीक नहीं कर पाती है। इन सारे कारणों के पीछे प्रोटीन की कमी जिम्मेदार होती है।

बॉडी में सूजन और दर्द

प्रोटीन की कमी से बॉडी में सूजन होने लगती है। बॉडी में दर्द बना रह सकता है। एनर्जी कम महसूस होती है।

बाल और स्किन पर असर

प्रोटीन की कमी से स्किन और बालों का टेक्सचर चेंज हो जाता है। स्किन ज्यादा लूज दिखने लगती है और बाल कमजोर, फ्रिजी और ड्राई दिखने लगते हैं। हेयर फॉल ज्यादा होने लगता है। वहीं स्किन का ग्लो भी कम दिखता है।

हार्मोंस चलाने के लिए चाहिए प्रोटीन

  • प्रोटीन की जरूरत शरीर के सारे हार्मोंस को चलाने के लिए चाहिए होता है। इंसुलिन कम काम करता है या फिर इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है, डायबिटीज की समस्या डेवलप हो जाती है। ये कारण भी प्रोटीन की कमी की वजह से होता है।
  • थायरॉइड ग्लैंड के हार्मोंस कम काम करते हैं।
  • सेक्सुअल हार्मोंस कम काम करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमारियों को समझकर जानें कौन से फल खाने की है जरूरत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।