रात की भूख को झट से खत्म कर सकता है पिपरमिंट ऑयल, डॉक्टर ने बताया कैसे करें यूज peppermint oil best remedy to control cravings at night doctor suggests know 5 health benefits including weight loss, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

रात की भूख को झट से खत्म कर सकता है पिपरमिंट ऑयल, डॉक्टर ने बताया कैसे करें यूज

Peppermint oil To Control Hunger: रात को ज्यादा भूख लगती है या फिर कुछ खाने की क्रेविंग्स होती है तो पिपरमिंट ऑयल से मिलेगा आराम, डॉक्टर ने बताया कैसे। साथ ही जानें पिपरमिंट एसेंसशियल ऑयल के 5 फायदे, जो वेट लॉस में भी करते हैं मदद।

Sun, 22 June 2025 03:47 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
रात की भूख को झट से खत्म कर सकता है पिपरमिंट ऑयल, डॉक्टर ने बताया कैसे करें यूज

रात में भूख लगना, मनपसंद चीज खाने की क्रेविंग होना काफी सारे लोगों की प्रॉब्लम है। और लेट नाइट इटिंग केवल डाइजेशन को ही नहीं बिगाड़ती बल्कि मोटापा और दूसरी कई समस्याओं को पैदा करने लगती है। लेट नाइट भूख लगने और क्रेविंग को खत्म करने के लिए यूएसए में हीमैटोलॉजिस्ट डॉक्टर राविक गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो पिपरमिंट ऑयल की मदद से लेट नाइट हंगर को खत्म करने का तरीका बता रहे हैं। हालांकि पिपरमिंट ऑयल को सूंघने के और भी कई फायदे हैं, यहां जानें

रात में भूख सताए तो सूंघे पिपरमिंट ऑयल

डॉक्टर का कहना है कि रात को जब भी भूख लगती है तो पिपरमिंट ऑयल को सूंघे। हथेली पर लेकर पिपरमिंट ऑयल को करीब 60 सेकेंड तक सूंघे। ऐसा करने से ब्रेन को सिग्नल मिलता है और भूख और क्रेविंग्स खत्म हो जाती है।

इसके साथ ही पिपरमिंट ऑयल के इतने सारे फायदे होते हैं।

पिपमिंट ऑयल सूंघने से ओवरईटिंग होगी कम

जिन लोगों को बार-बार भूख सताती है उन्हें पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को हथेली पर लेकर सूंखना चाहिए। ऐसा करने से ना केवल माइंड में क्लैरिटी और फोकस बढ़ता है बल्कि ये भूख को भी कम करने में मदद करता है। पिपरमिंट में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो ट्रिगेमिनल नर्व को स्टिमुलेट करते हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद

पिपरमिंट ऑयल को सूंघने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। दिन में एक से दो बार एसेंसशियल ऑयल की कुछ बूंद सूंघने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

वेट लॉस में मदद

साल 2019 की स्टडी के मुताबिक पिपरमिंट एसेंसशियल ऑयल एक एंटी ओबेसिट एजेंट की तरह काम करती है। जो किसी भी सिंथेटिक ड्रग से सेफ है। इसे सूंघने से भूख को कम करने में मदद मिलती है। जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है और मोटापा घटाना आसान हो जाता है।

डाइजेशन में मदद

पिपरमिंट ऑयल को अगर सूंघा जाए तो ये डाइजेशन को भी बढ़ाती है। साथ ही ब्लॉटिंग और शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करती है। 2019 की स्टडी में पाया गया है कि इस तेल के इस्तेमाल से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कंडीशन जैसे इनडाइजेशन, आईबीएस, पेट दर्द को ठीक करने में मदद मिलती है।

नींद में मदद

यहीं नहीं पिपरमिंट ऑयल को अगर रात को सूंघा जाए तो इससे नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।