'पेट में गैस बनी है या फिर हार्ट अटैक आया' कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें पता?
Silent symptoms of heart attack: साइलेंट हार्ट अटैक आने पर हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण नजर नहीं आते बल्कि बहुत ही नॉर्मल से लगने वाली दिक्कत जैसे गैस बनना, ब्लोटिंग होना या अपच होते हैं। कॉर्डियोलॉजिस्ट से जानें कैसे पहचाने कब गैस बनना हार्ट अटैक का लक्षण है।

हार्ट अटैक होने पर केवल सीने में दर्द उठेगा ऐसा जरूरी नहीं। कई बार हार्ट अटैक के लक्षण बहुत ही सामान्य और रोजमर्रा की दिक्कतों जैसे दिखते हैं। जिसे अनदेखा करना एक दिन भारी पड़ जाता है। जैसे गैस और ब्लोटिंग,अपच भी कई बार हार्ट अटैक के साइलेंट लक्षण होते हैं। यही नहीं ये लक्षण कार्डिएक प्रॉब्लम की शुरुआत भी हो सकती हैं। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नवीन भामरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है कि इन लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए और कब इन लक्षणों के होने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।
गैस और हार्ट अटैक में कैसे पता चलेगा फर्क
इंडियन के बीच गैस की समस्या काफी ज्यादा कॉमन है। ऐसे में कैसे पता चलेगा हार्ट अटैक हो रहा है या फिर गैस बनी है। काफी सारे लोग को दोनों में फर्क के बारे में जानकारी नहीं है। डॉक्टर नवीन बताते हैं कि बिना सीने में दर्द उठे अगर किसी को ब्लोटिंग के साथ गैस बन रही है तो अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं जबकि ये लक्षण हार्ट अटैक के भी हो सकते हैं। इसलिए अगर किसी को रोज ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो इग्नोर ना करें और कॉर्डियोलॉजिस्ट से मिले। डकार आना, ब्लोटिंग, सीने में भारीपन लग रहा है तो ये साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है। खासतौर पर बड़ी उम्र की महिलाएं और वो लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है।
कॉर्डियोलॉजिस्ट से कब मिले
पेट में गैस बनना और अपच होना बिल्कुल हार्मलेस और इससे नुकसान नहीं होता लेकिन लगातार इस तरह के लक्षणों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। साइलेंट हार्ट अटैक होने पर सीने में दर्द के लक्षण नहीं दिखते बल्कि केवल ब्लोटिंग या फिर हल्की बेचैनी, घबराहट महसूस होती है। कई बार अजीब सा भारीपन सीने में लगता है। ऐसा महसूस होने पर समय पर इलाज मिल जाए तो जान बच सकती है।
इस तरह के लोगों को रहना चाहिए अलर्ट
खासतौर पर वो लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज है या फिर फैमिली में हार्ट की बीमारी है उन्हें अलर्ट रहना चाहिए। अचानक से पेट में अपच हो रहा या फिर चेस्ट में ब्लोटिंग और गैस के लक्षण दिख रहे हैं तो फौरन सही चेकअप की मदद से कॉम्पिलेशन दूर की जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन