क्या शुगर फ्री बिस्किट बढ़ा देता है ब्लड शुगर? दिल्ली के डॉक्टर बोले- खाने से पहले जरूर पढ़ें ये चीजें Is sugar free biscuits healthy for diabetes patients Doctor Arpit saini reveals, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या शुगर फ्री बिस्किट बढ़ा देता है ब्लड शुगर? दिल्ली के डॉक्टर बोले- खाने से पहले जरूर पढ़ें ये चीजें

डायबिटीज के पेशेंट के लिए आजकल हर चीज शुगर फ्री आ चुकी है। ऐसे में बिस्किट भी शुगर फ्री आने लगे हैं और सभी बड़े चाव से उसे खाते हैं। लेकिन क्या ये वाकई फायदेमंद है, डॉक्टर अर्पित ने इस बारे में खुलकर बात की। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Wed, 7 Jan 2026 08:08 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या शुगर फ्री बिस्किट बढ़ा देता है ब्लड शुगर? दिल्ली के डॉक्टर बोले- खाने से पहले जरूर पढ़ें ये चीजें

शरीर में डायबिटीज का पता चलते ही मरीजों को कई तरह के परहेज बता दिए जाते हैं, जिसमें चीनी, आलू, गेहूं का आटा, बिस्किट, नमकीन और भी कई ऐसी चीजें शामिल है। आज के समय में हर चीज का तोड़ निकाल लिया गया है, अब सबकुछ शुगर फ्री आने लगा है। बिस्किट से लेकर आइसक्रीम तक शुगर फ्री आती है और डायबिटीज के मरीज बिना उसका लेबल पढ़े आराम से खा लेते हैं। लेकिन क्या शुगर फ्री चीजें सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी होती हैं और क्या इससे वाकई में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। एमबीबीएस डॉक्टर अर्पित सैनी का कहना है कि डायबिटीज के मरीज शुगर फ्री बिस्किट को बिल्कुल सुरक्षित समझकर खाते हैं लेकिन ये उतना भी फायदेमंद नहीं होता। चलिए बताते हैं इसे खाने से पहले क्या चेक करना चाहिए।

शुगर फ्री बिस्किट खा सकते हैं

डॉक्टर अर्पित का कहना है कि शुगर फ्री बिस्किट भी मैदे से बने होते हैं और इसमें रिफाइंड ऑयल भी मिक्स किया जाता है। ये शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ावा देते हैं और बिल्कुल हेल्दी नहीं होते। मैदा इंसुलिन और ब्लड शुगर को स्पाइक करता है। अगर आप डायबिटिक नहीं है, तो होने का खतरा बढ़ सकता है। शुगर फ्री बिस्किट आप दिनभर में 2 से ज्यादा न खाएं और कभी-कभी ही खाना अच्छा होता है। रोजाना खाने की गलती न करें।

बिस्किट का लेबल पढ़ें

अगर शुगर फ्री बिस्किट के पैकेट लेबल पर लिखा है कि ये मैदे नहीं बल्कि होल व्हीट से बना है और ये फायबर से भरपूर है। इसके अलावा इसमें माल्टोडेक्सट्रिन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। साथ ही इसके लेबल पर आर्टिफिशियन स्वीटनर की भी जानकारी लिखी होती है।

क्या खाएं

डॉक्टर के मुताबिक, चाय के साथ आप रोस्टेड नट्स खाएं जैसे मखाना, मूंगफली, काजू। सीड्स सुबह-शाम खाएं और ओट्स बनाकर भी खा सकते हैं। ज्वार, बाजरा, रागी से बनी चीजें खाएं। अगर आपको बिस्किट खाना ही है, तो घर पर बने आटे के बिस्किट खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए कौन सी चीजें खिलानी चाहिए, डॉक्टर से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।