सुबह की ये 5 सबसे बुरी आदतें सेहत के लिए है खतरनाक, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क Hyderabad cardiologist reveals 5 harmful habits of morning you should ignore for good heart health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सुबह की ये 5 सबसे बुरी आदतें सेहत के लिए है खतरनाक, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क

सुबह उठते ही कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना फॉलो करते हैं, तो ये शरीर के लिए खतरा बन सकती हैं। हार्ट अटैक का रिस्क, हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट ने इन खराब आदतों के बारे में खुलकर बात की।

Sun, 11 Jan 2026 08:14 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सुबह की ये 5 सबसे बुरी आदतें सेहत के लिए है खतरनाक, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क

पुराने जमाने में मोबाइल या कॉफी-चाय का उतना ट्रेंड नहीं था, तब लोग सुबह 4-5 बजे उठकर व्यायाम करते थे और फिर दातुन करने के बाद नाश्ता कर लेते थे। उस जमाने के लोग आज भी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और कई लोगों की उम्र 80 से ऊपर रहती है। लेकिन आजकल मोबाइल, चाय, कॉफी जैसी चीजों ने सेहत को खतरे में डाल दिया है और हमने इन खराब आदतों को आसानी से अपना लिया है। सुबह की कुछ ऐसी आदतें हैं, जो अगर आप अपनाते हैं, तो अपने दिल, दिमाग, सेहत को खराब कर रहे हैं। हैदराबाद के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नारासा राजू का कहना है कि इन आदतों को आज से ही छोड़ना शुरू करें, चलिए इनके बारे में बताते हैं।

1- ब्रेकफास्ट स्किप- ज्यादातर युवा आजकल बिना नाश्ता किए ही ऑफिस भाग जाते हैं या फिर उनके नाश्ते में हेल्दी कुछ नहीं होता। चाय पी, दो बिस्किट खा लिए हो गया नाश्ता। ये नाश्ता किसी काम का नहीं है और न ही इससे आपका दिमाग एक्टिव होता है और ही सेहत को फायदा। सुबह के नाश्ते में आप पराठा, ओट्स, दलिया, स्प्राउट्स, स्मूदी वगैरह खाए-पिएं, तो अच्छा है। नाश्ता स्किप करना खराब आदत है, इससे पूरे दिन शरीर थकान से भरा रहता है और सीधा हैवी लंच करने से पेट खराब होता है।

morning breakfast

2- मोबाइल स्क्रॉलिंग- आजकल हर किसी की आदत है, उठते ही मोबाइल चेक या स्क्रॉलिंग करना। सुबह उठते ही ब्लू लाइट वाली स्क्रीन चेक करने से आंखों की रोशनी पर बुरा असर होता है और साथ ही दिमाग पर भी। अगर आपने सुबह कोई ऐसी खबर देख ली, जो अच्छी नहीं है तो दिल भी घबरा जाता है। इसलिए सुबह उठते ही मोबाइल न छुएं।

3- चाय या कॉफी- सुबह उठे बेड पर ही चाय या कॉफी मिल गई, खाली पेट पीली। खाली पेट कैफीन का सेवन आपको बीमार कर सकता है। चाय या कॉफी पीने से आपका पेट खराब हो सकता है, दिमाग पर असर होता है और कैफीन ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है। चाय या कॉफी आप नाश्ता करने के बाद ही पिएं या कुछ हैवी खाते हुए पिएं।

waking up

4- अलार्म पर उठना- आजकल लोग एक-दो नहीं कई अलार्म खुद को जगाने के लिए लगाते हैं। अगर आप पहले अलार्म में ही चौंककर उठकर बैठ रहे हो, तो गलत है। अलार्म सुनने पर चौंककर उठने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। तुरंत उठकर किसी भी काम के लिए बिल्कुल भी न बैठें बल्कि थोड़ा सा स्ट्रेचिंग करें या रूम वॉक कर लें।

5- इग्नोर वॉटर एंड सनलाइट- अगर आप सुबह उठते ही खुद को हाइड्रेट कर लेते हैं, तो शरीर को काफी फायदा होता है। इससे आपका दिल-दिमाग भी बेहतर होता है। सुबह उठकर नॉर्मल या गुनगुना पानी पीने की आदत डालें और अगर आपको कही से भी धूप मिल रही है, तो 5 मिनट के लिए सनलाइट जरूर लें। ये शरीर के लिए अच्छा है और इससे विटामिन डी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोरिंगा पाउडर खाने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानिए खाने का सही तरीका

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।