फौरन बंद कर दें ये फूड्स एंड ड्रिंक्स लेना, भयंकर गर्मी से बचना है तो जान लें कौन से सब्जी-अनाज खाएं heatwave alert nutritionist shares summer friendly foods and drinks to stay cool during extreme heat, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

फौरन बंद कर दें ये फूड्स एंड ड्रिंक्स लेना, भयंकर गर्मी से बचना है तो जान लें कौन से सब्जी-अनाज खाएं

Heatwave Alert: गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है जिससे तबियत ना खराब हो जाए। खाने-पीने की चीजों में बदलाव कर लें। और जान लें कौन से फूड्स, दाल, अनाज, सब्जियां, फल और ड्रिंक्स को गर्मी के हिबास के खाना चाहिए।

Sun, 26 April 2026 03:00 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
फौरन बंद कर दें ये फूड्स एंड ड्रिंक्स लेना, भयंकर गर्मी से बचना है तो जान लें कौन से सब्जी-अनाज खाएं

यूपी से लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारा तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों में पारा 44-45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी और लू से बचने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। खासतौर पर खान-पान से जुड़ी। क्योंकि ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स जो आपको डिहाइड्रेट करते हैं, बॉडी का टेंपरेचर बढ़ाते हैं। उन्हें छोड़कर ऐसे फूड्स एंड ड्रिंक को लें जो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ शरीर को कूलिंग इफेक्ट दें। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने फूड्स को स्वाइप कर गर्मियों के फूड्स एंड ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।

प्लेन वाटर नहीं है काफी

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने शेयर किया है प्लेन वाटर पूरे दिन पीने से शरीर के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करना पर्याप्त नहीं है। इसलिए प्लेन वाटर के अलावा इन ड्रिंक्स को पिएं

नींबू पानी विद सॉल्ट

छाछ

कोकोनट वाटर

इन दालों को खाएं

गर्मियों में डाइजेशन स्लो हो जाता है इसलिए राजमा और उड़द दाल को कम से कम खाएं। इसकी बजाय इन दालों को खाएं-

मूंग दाल

मसूर दाल

लोबिया

कौन से अनाज खाएं

गर्मियों में बाजरा, कुट्टू और मक्की के आटे को बिल्कुल ना खाएं। ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। इनके बजाय ये अनाज खाएं-

जौ

ज्वार

सामक

ओट्स

राइस

नट्स एंड सीड्स कौन से खाएं

गर्मियों में बहुत ज्यादा नट्स एंड सीड्स को ना खाएं। अखरोट, अलसी, काजू, पंपकिन सीड्स, हलीम सीड्स, मूंगफली खाने से बचें बल्कि शरीर को ठंडा रखना है तो खाएं-

सब्जा सीड्स

भीगे बादाम

चिया सीड्स

खजूर और किशमिश ना खाएं

गर्मियों में खजूर और किशमिश बॉडी के टेंपरेचर को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अंजीर बेस्ट ऑप्शन है।

कौन से फ्रूट्स खा सकते हैं

केला और सेब जैसे फ्रूट्स को छोड़कर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट करने के लिए तरबूज, खरबूज और बेरीज को खाएं।

मिर्च और लहसुन जैसी चीजों को अवॉएड करें

मिर्च और लहसुन जैसी चीजें शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं। इसकी बजाय तोरी, लौकी और टिंडा जैसी सब्जियों को खाएं। जो बॉडी को हाइड्रेट करेंगे।

अजवाइन और काली मिर्च करें अवॉएड

गर्मियों में अजवाइन और काली मिर्च को पूरी तरह से अवॉएड करें। ये शरीर में गर्मी फैलाते हैं। इसकी बजाय कूलिंग इफेक्ट देने वाले हर्ब्स जैसे सब्जा, गोंद कतीरा और पुदाना को डाइट में जरूर लें।

प्लेन दही काफी नहीं

गर्मियों में प्लेन दही शरीर को पूरी तरह से ठंडा नहीं कर पाती है। इसलिए रायता और छाछ को डाइट में लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।