जानलेवा हुआ हीट स्ट्रोक, पहचानें लक्षण और जानें बचाव का तरीका heat stroke in india cause symptoms prevention, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

जानलेवा हुआ हीट स्ट्रोक, पहचानें लक्षण और जानें बचाव का तरीका

  • Heat Stroke: भीषण गर्मी में भारत के कई हिस्सों में आग बरस रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक से मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। यहां जानें इससे बचाव का तरीका।

Thu, 20 June 2024 06:50 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जानलेवा हुआ हीट स्ट्रोक, पहचानें लक्षण और जानें बचाव का तरीका

भारत के कई राज्यों में गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। मार्च से अब तक हीट स्ट्रोक से 110 लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस बीच रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। मौसम की मार अभी जारी रहेगी। इस दौरान लोग घर से निकलना भी नहीं छोड़ सकते लेकिन अहतियात बरतना बेहद जरूरी है। कम उम्र के लोग और जिनकी आयु 65 से ज्यादा है उन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। यहां आप हीट स्ट्रोक के लक्षण, कारण और बचाव जान सकते हैं।

क्या है हीट स्ट्रोक की वजह

तेज गर्मी में रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर को ज्यादा देर तक गर्मी मिलने पर ऐसा होता है। गर्मी के मौसम में अगर आप तेज फिजिकल एक्टिविटी करें तो हीट स्ट्रोक हो सकता है। उन लोगों को यह समस्या ज्यादा होती है जिन्हें तेज गर्मी की आदत नहीं होती।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

-हीट स्ट्रोक में आपके शरीर का तापमान 104 डिग्री तक पहुंच सकता है या कभी-कभी इससे ज्यादा भी। इसे रेक्टल थर्मोमीटर से नापा जाता है।

-सिर में तेज दर्द और सांस का तेज चलना।

-उल्टी या जी मिचलाना

-बोलने में दिक्कत, चक्कर आना या कन्फ्यूजन होना।

क्या है बचाव

गर्मियों में ढीले-ढाले कपड़े पहनें। तेज धूप में चश्मा और कम से कम 15 एसपीएफ वाला लोशन लगाकर निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें।

गर्म मौसम में अगर आपने ज्यादा कपड़े पहने हैं जिससे पसीना उड़कर आपके शरीर को ठंडा नहीं कर पा रहा या पानी ना पीने पर भी यह समस्या हो सकती है। अगर धूप में निकलना

मजबूरी है तो बीच-बीच में छाया वाली जगह पर रुकने की कोशिश करें। ज्यादा देर तक सीधी धूप में न रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।