हेल्थ कोच ने बताया अगर आप नींबू और लौंग को पानी में उबालकर पीते हैं तो क्या होगा इफेक्ट?
Lemon Clove Tea Benefits: अगर आप रोजाना पानी में नींबू और लौंग को मिलाकर उबालते हैं और छानकर पी जाते हैं। तो इसका असर बॉडी पर अलग-अलग तरीकों से देखने को मिलता है। हेल्थ कोच शिवानी ने बताए हैं कुछ असर जो नजर आते हैं।

हेल्थ कोच शिवानी ने पानी में नींबू और लौंग को मिलाकर पीने के फायदे बताए हैं। जो आपकी सेहत को बदल सकते हैं। सर्दियां खत्म हो रही और स्वेटर के उतरते ही साइड्स में लव हैंडल्स नजर आ रहे। अब इस एक्स्ट्रा वेट को कम करने के लिए आप बेचैन हो रहे तो आज से ही इस खास ड्रिंक को पीना स्टार्ट कर दें। जो केवल बॉडी में हो रही इंफ्लामेशन को कम नहीं करेगा बल्कि आपको और भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाएगा। जानें नींबू और लौंग को मिलाकर पीने से क्या होगा?
नींबू और शहद को पीने से क्या होगा असर
हेल्थ कोच शिवानी ने इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर की है और बताया है कि अगर पानी में नींबू के टुकड़े और साथ में लौंग को डालकर उबाल दिया जाए और फिर छानकर पिया जाए। तो इस खास हर्बल टी से कई सारे इफेक्ट बॉडी में दिखने लगते हैं। तो आप भी जान लें नींबू के साथ लौंग को मिलाकर टी पीने से क्या होगा बॉडी पर असर।
लौंग के न्यूट्रिशन पता हैं?
लौंग का इस्तेमाल केवल मसाले या फिर माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही नहीं होता। इसमे कई सारे ऐसे तत्व हैं जो दवा की तरह असर करते हैं। लौंग में इयूजिनॉल कंपाउंड होता है जो इसे एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज रिच बनाता है। इसके साथ ही लौंग में विटामिन सी, के, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सेल डैमेज से बचाते हैं।
लौंग और नींबू की चाय पीने का असर
अगर रोजाना एक कप लौंग और नींबू की टी बनाकर पिया जाए तो इससे बॉडी पर ये सारे असर देखने को मिलते हैं।
आंतों के कीड़े हटाने में मदद
लौंग में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज केवल दांत के कीड़ों को नहीं भगाती बल्कि ये आंतों में हो रहे कीड़ों का भी सफाया करती है। जिसको बार-बार पेट में कीड़ों की समस्या हो जाती है उसे लौंग और नींबू से बनी ये चाय रूटीन में शामिल करनी चाहिए। ये इंटेस्टाइन को क्लीन करने में मदद करती है।
सिस्टिक एक्ने हटाने में मदद
जिन लोगों को एक्ने खूब होते हैं जिसमे पस भरा होता है। उन्हें ये टी पीना फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ कोच शिवानी ने बताया कि लेमन और लौंग की हर्बल टी चेहरे पर हो रहे एक्ने को कम करने में मदद करती है।
ब्लोटिंग दूर करती है
लौंग और नींबू से बनी चाय डाइजेशन के लिए अच्छी होती है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ाती है जिससे खाने को पचने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग की समस्या हल होती है।
गट हेल्थ इंप्रूव होती है
रोजाना अगर ये चाय पी जाए तो इससे खाने को ब्रेकडाउन करके आसानी से डाइजेस्ट होने में मदद करती है। जिससे न्यूट्रिशन का अब्जार्ब्शन बढ़ जाता है। नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड पेट के पीएच लेवल को मेंटेन करता है और हार्टबर्न, एसिड रिफ्ल्क्स की समस्या को इंप्रूव करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाती है
लौंग और नींबू में मौजूद एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज बॉडी के लिए शील्ड की तरह काम करता है और किसी भी सीजनल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। नींबू की मदद से व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है।
एनर्जी लेवल बढ़ता है
चूंकि ये हर्बल टी बॉडी के डाइजेशन को सही करता है और बॉडी को न्यूट्रिशन पर्याप्त तरीके से मिलता है। जिससे बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है।
वेट लॉस में मदद
लौंग और नींबू की चाय पीने से बॉडी को कई तरह के पॉजिटिव इफेक्ट दिखते हैं, जिसका सीधा असर वेट लॉस पर भी होता है। ब्लोटिंग और इनडाजेशन दूर होता है। जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और बेवजह लगने वाली भूख कम होती है। साथ ही फैट बर्निंग प्रोसेस भी बढ़ जाता है। वहीं नींबू में मौजूद विटामिन सी फैट स्टोरेज को भी कम करने में मदद करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन