माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए वायरल हो रहा ये हैक, डॉक्टर से जानें क्या है असरदार?
Have you tried migraine pain relief viral hack: माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन दिनों एक हैक वायरल हो रहा, जिसमे आंख के पास लोग क्लिप लगा रहे। डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना सच में दर्द से राहत देगा या दर्द को बढ़ा देगा।

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के हैक वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन वायरल हैक को ट्राई करना आपकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर सकता है। जैसे इन दिनों एक वीडियो में दावा किया जा रहा कि आईब्रो की स्किन को पकड़कर अगर क्लिप को लगा दिया जाए तो माइग्रेन में होने वाले सिर दर्द से राहत मिल जाएगी। लेकिन इस तरह के किसी भी हैक को ट्राई करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। इस वायरल हैक को लेकर डॉक्टर राहुल चावला ने वीडियो शेयर कर क्लियर किया है कि क्या वाकई आइब्रो के पास इस तरह से क्लिप लगाने से सिर के दर्द में राहत मिलती है।
डॉक्टर ने बताया क्यों कुछ लोगों को मिल रही दर्द से राहत?
माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द होता है। जो नर्वस सिस्टम की दिक्कतों की वजह से होता है। माइग्रेन में होने वाला दर्द इतना भयंकर होता है कि इंसान को चक्कर, उल्टी तक महसूस होने लगती है। इस तरह के दर्द से राहत पाने के लिए किसी एक नुस्खे पर टिके रहना हार्मफुल हो सकता है। डॉक्टर राहुल ने बताया कि माइग्रेन में आंखों के आसपास होने वाली ट्राईजेमाइनल नर्व हाइपर स्टिमुलेट होती है। इसी नर्व की छोटी सी ब्रांच सुप्राऑर्बिटल नर्व आईब्रो के आसपास होती है। जब इस एरिया पर हम मसाज करते हैं या फिर क्लिप लगाते हैं तो दर्द का सिग्नल ले जाने वाले फाइबर डिस्टर्ब हो जाते हैं और दर्द का ट्रांसमिशन रुक जाता है। जिसकी वजह से थोड़े समय के लिए पेन में रिलीफ मिलता है।
क्या ये माइग्रेन के दर्द से राहत पाने का सॉल्यूशन हो सकता है?
माइग्रेन से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए सिर पर मसाज या क्लिप लगाने का आइडिया केवल कुछ समय के लिए आराम दे सकता है। लेकिन लंबे टाइम में इसका असर नहीं होता क्योंकि ऐसा करने से दर्द के मेन कारण को ट्रीटमेंट नहीं मिला है। दर्द बढ़ाने वाली ट्राईजेमाइनल नर्व उसी तरह से स्टिमुलेट होती रहती है। वहीं माइग्रेन के दर्द की मात्रा लगातार बढ़ती जाती है। जिसकी वजह से कुछ समय बाद इस तरह के सॉल्यूशन से दर्द में आराम मिलना बंद हो जाता है। यहां तक कि ये दर्द बढ़ने के भी चांस हो जाते हैं।
आंखों के आसपास क्लिप लगाने के नुकसान
माइल्ड सिर दर्द में सिर पर मसाज की जा सकती है। लेकिन आंखों के आसपास क्लिप लगाना स्किन को इरिटेट कर सकता है। और आंख में चोट लगने का भी डर होता है।
क्या है माइग्रेन का सही इलाज
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए सबसे पहले दर्द को ट्रिगर करने वाले फैक्टर्स को पहचानें, उन्हें समझे और उनको दूर करने की कोशिश करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन