अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने वाली इमरजेंसी दवा खा लेती हैं तो गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कब और कैसे नहीं लेना? gynaecologist share awareness about emergency contraceptive pills understand when to take and what side effects cause, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने वाली इमरजेंसी दवा खा लेती हैं तो गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कब और कैसे नहीं लेना?

Common Myth & Facts About Emergency Contraceptive Pills: महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कई बार इमरजेंसी पिल्स खा लेती हैं। लेकिन इससे जुड़ी कुछ खास बातों की जानकारी नहीं होती। महिलाओं की डॉक्टर ने दवा से जुड़ी से जरूरी बातों को शेयर किया है।

Sun, 18 Jan 2026 06:01 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने वाली इमरजेंसी दवा खा लेती हैं तो गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कब और कैसे नहीं लेना?

काफी सारी महिलाएं अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बाद इमरजेंसी पिल्स तो खा लेती हैं। लेकिन इस दवा से जुड़ी जरूरी बातों को लेकर उनके मन में कई सारे मिथ होते हैं। जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है। अगर आप अक्सर इन इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को खा कर प्रेग्नेंसी रोकती हैं तो गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर इशिता चतुर्वेदी से दवा से जुड़ी इन बातों के बारे में जरूर जानें। जिससे आपको पता हो कि ये दवा आखिर कब और कैसे असर करती है और किन सिचुएशन में ये प्रेग्नेंसी रोकने में असरदार नहीं हो सकती और इसके क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं।

इमरजेंसी पिल्स लेने की टाइमिंग

इमरजेंसी पिल्स को असुरक्षित सेक्स के 72 घंटों के अंदर खा लेना होता है। अगर आपने अपनी प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवा को नहीं खाया है या फिर यूज के दौरान कंडोम डैमेज हो गया तो इस सिचुएशन में इमरजेंसी पिल्स खानी चाहिए। लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातों की जानकारी भी आपको जरूर होनी चाहिए।

दवा खाने के बाद उल्टी हो जाए तो क्या करें?

अगर दवा खाने के दो घंटे के अंदर उल्टी हो गई और आपकी सारी दवा बाहर आ गई है तो आप एक गोली और खा सकते हैं। क्योंकि उल्टी की वजह से दवा पूरी बाहर आ जाती है और उसका असर नहीं होता। जिससे प्रेग्नेंसी रुकने का खतरा बन जाता है।

प्रेग्नेंट महिला ने इमरजेंसी पिल्स खा ली तो क्या होगा?

अगर किसी प्रेग्नेंट महिला ने इमरजेंसी पिल्स खा लिया है तो इस दवा का गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई असर नहीं होता।

इमरजेंसी पिल्स से नहीं होता अबॉर्शन

महिलाओं को ये जरूर पता होना चाहिए कि मार्केट में मिलने वाली इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए लिए होती है। इससे अबॉर्शन नहीं होता। ये दवा ओवेल्यूएशन के प्रोसेस में देरी करती है। लेकिन अगर प्रेग्नेंसी हो चुकी है तो ये दवा असर नहीं करेगी।

इमरजेंसी कान्ट्रासेप्टिव पिल्स से होने वाले साइड इफेक्ट

इमरजेंसी पिल्स को खाने के कुछ नुकसान हैं जो खाने के बाद ही दिखने लगते हैं। जिसमे शामिल है-

  • सिर में दर्द
  • मितली आना
  • उल्टी होना
  • पीरियड्स का जल्दी से आ जाना
  • या, पीरियड्स आने में देर होना
  • पीरियड्स फ्लो पर असर करता है। दवा से फ्लो कम या ज्यादा हो सकता है।

इमरजेंसी पिल्स लेते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • ध्यान में रखें कि इमरजेंसी पिल्स केवल इमरजेंसी में खाएं। इसे रेगुलर या अक्सर खाने वाली दवाओं की तरह ना खाएं।
  • इस दवा से इनफर्टिलिटी और यूटरस पर असर नहीं होता।

-अगर दवा खाने के एक सप्ताह या 7 दिन तक पीरियड ना आए तो प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करवा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।