महिलाओं को गोंद कतीरा के ये 6 फायदे नहीं करने चाहिए इग्नोर, गर्मियों में जरूर खाएं gond katira superfood in summer women must eat for 6 benefits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

महिलाओं को गोंद कतीरा के ये 6 फायदे नहीं करने चाहिए इग्नोर, गर्मियों में जरूर खाएं

Gond Katira Benefits For Women: गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के ढेर सारे फायदे बताए जाते हैं। लेकिन फिर भी ज्यादातर महिलाएं इसे इग्नोर करती हैं। जबकि अगर गर्मियों में ये रोजाना खाया जाए तो इससे शरीर को 6 फायदे सबसे ज्यादा होते हैं।

Sun, 26 April 2026 06:37 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
महिलाओं को गोंद कतीरा के ये 6 फायदे नहीं करने चाहिए इग्नोर, गर्मियों में जरूर खाएं

गर्मियां आते ही गोंद कतीरा का नाम सबसे ज्यादा सुनाई देता है। क्योंकि ये शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला बेस्ट फूड है। लेकिन काफी सारे घरों में अभी भी इसे अवॉएड किया जाता है। जबकि इसके कई फायदे हैं, खासतौर पर महिलाओं को गोंद कतीरा जरूर खाना चाहिए। ये उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। तो अगर आप अभी भी नहीं जानती कि गोंद कतीरा खाने से क्या होगा तो जान लें इसे खाने से होने वाले 6 जबरदस्त फायदे...

गोंद कतीरा खाने के क्या हैं फायदे

बोन डेंसिटी बढ़ाता है

गोंद कतीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। जिसकी वजह से ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। खासतौर पर जिन महिलाओं की बोन डेंसिटी कम हो चुकी है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है, उन्हें गोंद कतीरा गर्मियों में जरूर खाना चाहिए।

स्किन डैमेज से रोकता है

स्किन पर भी इसका काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। अगर हर रोज मात्र एक टुकड़ा गोंद कतीरा का पानी में भिगोकर रख दिया जाए और महिलाएं इसको खाएं तो हड्डियों की मजबूती के साथ ही स्किन पर भी चमक नजर आती है। ये स्किन नेचुरली हाइड्रेट होती है और डैमेज से बचाती है।

गट हेल्थ

गट हेल्थ इंप्रूव करती है। गोंद कतीरा को लगातार गर्मियों में खाया जाए तो इससे कुछ ही समय में गट हेल्थ इंप्रूव होने लगती है और पाचन दुरुस्त होता है। पेट को ठंडक मिलती है और डाइजेशन आसान हो जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन

ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। जिससे महिलाएं जो पीरियड्स के दौरान दर्द और क्रैम्प की शिकायत करती हैं वो कम होती है।

हार्मोनल इंबैलेंस को रोकता है।

गोंद कतीरा खाने से भूख कंट्रोल होती है और गैर जरूरी स्नैकिंग को रोकता है। जिससे शरीर में कैलोरी और फैट की मात्रा कंट्रोल होती है और हार्मोनल इंबैलेंस नहीं होता।

बॉडी हीट कंट्रोल करता है

गर्मी में बॉडी हीट को कंट्रोल करने में गोंद कतीरा मदद करता है। खासतौर पर वो महिलाएं जो हॉट फ्लैशेज से परेशान रहती हैं, उन्हें बॉडी को कूल करने के लिए गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है।

कितनी मात्रा में गोंद कतीरा खाएं

गोंद कतीरा खाने की मात्रा जरूर कंट्रोल होनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में खाने से ये हार्मफुल हो सकता है। सूखे गोंद कतीरे का मात्र एक टुकड़ा रोजाना भिगोकर खाया जा सकता है। एक टुकड़ा भीगने के बाद काफी ज्यादा हो जाता है। जिसे आप शरबत में डालकर, दूध या लस्सी में मिलाकर पी सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।