डॉक्टर ने शेयर किए प्रोटीन पाउडर से जुड़े मिथ, भरोसा करने से पहले जान लें फैक्ट
Doctor Busting Myth About Protein Powder: हेल्दी डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करना है तो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन इनटेक जरूरी है। जिसकी पूर्ति प्रोटीन पाउडर से भी की जाती है। लेकिन काफी सारे लोग प्रोटीन पाउडर से जुड़े इन मिथ पर भरोसा करते हैं, डॉक्टर ने शेयर किए फैक्ट।

हेल्दी रहना है तो राइट डाइट के साथ एक्सरसाइज जरूरी होती है। और, राइट डाइट हो या एक्सरसाइज प्रोटीन इनटेक का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। प्रोटीन इनटेक को पूरा करना हो तो सबसे पहला ख्याल प्रोटीन पाउडर का आता है। लेकिन इसे लेकर काफी सारे मिथ और फैक्ट सोशल मीडिया पर फैले हैं। जिसे दूर कनरे के लिए गुरुग्राम की डॉक्टर वर्तिका विश्वानी ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमे प्रोटीन पाउडर से जुड़े मिथ और फैक्ट से जुड़ी जानकारी को शेयर किया है।
प्रोटीन पाउडर से किडनी डैमेज होता है
डॉक्टर विश्वानी का कहना है कि ये पूरी तरह से मिथ है। प्रोटीन पाउडर से किडनी डैमेज होने का कोई सबूत नही है। जिन लोगों को पहले से किडनी डिसीज होती है उन्हें प्रोटीन पाउडर कंज्यूम करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
प्रोटीन पाउडर से लिवर को नुकसान होता है
किडनी डैमेज के साथ ही एक और मिथ अक्सर सोशल मीडिया पर सुनने को मिलता है कि प्रोटीन पाउडर पीने से लिवर खराब हो जाता है। इस मिथ को तोड़ते हुए डॉक्टर विश्वानी ने बताया कि हेल्दी लिवर प्रोटीन को नॉर्मली मेटाबोलाइज करता है। हालांकि जिन लोगों को पहले से लिवर से जुड़ी डिसीज रहता है उनमे प्रोटीन पीने से समस्याएं आती है। इसलिए किसी भी टाइप का प्रोटीन सप्लीमेंट डाइट में शामिल कर रहे हैं तो उन्हें डॉक्टर की एडवाइज जरूरी है।
केवल जिम जाने वालों को ही प्रोटीन की जरूरत है
ये सबसे बड़ा मिथ है और काफी सारे लोग इसे सच मानते हैं। लोगों को लगता है कि जो इंटेस वर्कआउट करते हैं और जिम जाते हैं उन्हें ही प्रोटीन पाउडर की जरूरत होती है। डॉक्टर वर्तिका कहती हैं कि प्रोटीन मसल्स डेवलपमेंट, हार्मोंस,एंजाइम्स और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। प्रोटीन पाउडर लेना आपकी च्वॉइस से ज्यादा हर इंसान की अलग-अलग जरूरत पर डिपेंट करता है।
प्रोटीन पाउडर से यूरिक एसिड बढ़ता है
काफी सारे लोगों को लगता है कि प्रोटीन पाउडर से यूरिक एसिड बढ़ता है जो कि पूरी तरह से मिथ है क्योंकि यूरिक एसिड हमेशा हाई प्यूरिन फूड से बढ़ता है। कई ऐसे प्रोटीन पाउडर हैं जो यूरिक एसिड नहीं बढ़ाते इसलिए डॉक्टर से कंसल्ट कर प्रोटीन पाउडर कंज्यूम कर सकते हैं।
प्रोटीन पाउडर वर्कआउट के तुरंत बाद पीना चाहिए
कुछ लोगों को लगता है कि प्रोटीन पाउडर वर्कआउट के फौरन बाद पीना होता है। ये पूरी तरह से मिथ है। डॉक्टर बताती है कि वर्कआउट के फौरन बाद प्रोटीन पाउडर लेना ज्यादा जरूरी नहीं बल्कि टोटल प्रोटीन इनटेक ज्यादा जरूरी है।
प्लांट प्रोटीन यूजलेस होते हैं
काफी सारे लोगों लगता है कि प्लांट प्रोटीन यूजलेस होते हैं। उनका प्रोटीन प्रोफाइल लो होता है, ये पूरी तरह से मिथ है। ऐसा नही हैं, ये कंप्लीट अमीनो एसिड प्रोवाइड कराते हैं। ये मार्केट में मिल रहे प्रोटीन पाउडर जितना ही इफेक्टिव होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन