डाइट में फाइबर पूर्ति के लिए ढेर सारी सब्जी नहीं, इन फूड्स को चुनें, थोड़ी मात्रा में मिलेगा पर्याप्त फाइबर
Smart foods to fill fiber intake in foods: भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग सब्जियां और सलाद खाते हैं। लेकिन ढेर सारी सब्जियों और सलाद का पोर्शन खाकर पेट भरने की बजाय इन स्मार्ट फूड्स को चुनें। जिसकी थोड़ी मात्रा में ढेर सारा फाइबर है।

खाने में फाइबर की मात्रा कम है और कब्ज से लगातार जूझ रहे हैं। और, हर दिन सलाद, सब्जियों को भर-भरकर खा रहे हैं। तो अपनी डाइट को थोड़ा स्मार्ट बनाएं। ऐसे फूड्स को चुनें, जिसकी कम मात्रा में ज्यादा फाइबर हो। जिससे ना केवल आपके पेट में दूसरे न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति के लिए जगह हो बल्कि आप ओवर ईटिंग से खुद के वेट लॉस प्रोग्राम को बिगाड़ ना दें।
फाइबर इनटेक बढ़ाना है तो सब्जियों और सलाद के पोर्शन साइज को बढ़ाने की बजाय इन फूड्स को खाना शुरू करें। जानें टमाटर, खीरा के सलाद से लेकर सब्जियों की तुलना में इन फूड्स में कितना फाइबर मिलेगा।
केले और संतरे की बजाए खाएं अमरूद
अगर आप फाइबर के इनटेक के लिए केले और संतरे को खा रहे हैं। तो जान लें कि एक केला और दो संतरे से जहां केवल 3 ग्राम के करीब फाइबर मिलेगा। वहीं एक एवरेज साइज के अमरूद से आपको 7-8 ग्राम फाइबर मिल जाएगा।
टमाटर-खीरा का सलाद नहीं खाएं इसबगोल
फाइबर इनटेक के लिए आप प्लेट भरकर खीरा, प्याज, टमाटर का सलाद बनाकर खाते हैं। इसकी बजाय एक चम्मच इसबगोल की भूसी को लें। इसमे 5-6 ग्राम फाइबर है जो कब्ज को दूर भगाने में मदद करेगा।
दाल से ज्यादा फाइबर राजमा में मिलेगा
प्रोटीन के साथ फाइबर इनटेक पूरा करना है तो दाल के अलावा राजमा खाएं। एक कटोरी दाल में अगर 2-3 ग्राम प्रोटीन मिलेगा तो वहीं राजमा एक कटोरी खाने से पूरे 6 ग्राम फाइबर की पूर्ति होगी।
पत्तागोभी नहीं भिंडी खाएं
फाइबर इनटेक को पूरा करने के लिए पूरा एक पत्तागोभी खाने की जरूरत नही है। इसकी बजाय केवल एक कटोरी भिंडी खाएं। ये आपके बॉडी को 6 ग्राम फाइबर देगी। तो अगली बार फाइबर की पूर्ति के लिए केवल सलाद सब्जी ढेर सारा ना खाकर इन फाइबर रिच फूड्स को कम मात्रा में खाएं और बाकी न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति के लिए दूसरे फूड्स को खाने की जगह पेट में बनी रहने दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन