हेल्दी समझकर रोज ले रहे चिया सीड्स? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया किन लोगों को है नुकसान! Chia Seeds Can Be Harmful in Certain Conditions Fortis Gastroenterologist warns, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हेल्दी समझकर रोज ले रहे चिया सीड्स? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया किन लोगों को है नुकसान!

डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि वैसे तो चिया सीड्स बहुत ही हेल्दी हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे इन्हें कंज्यूम करना कई बार काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार इन बातों पर गौर करना जरूरी है।

Mon, 12 Jan 2026 10:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्दी समझकर रोज ले रहे चिया सीड्स? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया किन लोगों को है नुकसान!

चिया सीड्स आजकल एक पॉपुलर सुपरफूड बन चुके हैं। ये छोटे से बीज फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि चिया सीड्स बहुत जल्दी फिटनेस फ्रीक लोगों की डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। इनके तमाम बेनिफिट्स हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें वेट लॉस के लिए कंज्यूम करते हैं। हालांकि कई बार बिना सोचे-समझे हेल्दी चीज लेना भी आपको नुकसान कर सकता है। यही सेम बात चिया सीड्स पर भी लागू होती है। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि वैसे तो चिया सीड्स बहुत ही हेल्दी हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे इन्हें कंज्यूम करना कई बार काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप चिया सीड्स ले रहे हैं या लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार इन बातों पर गौर करना जरूरी है।

कहीं आपका बीपी कम तो नहीं रहता?

डॉ शुभम कहते हैं कि चिया सीड्स लेना उन लोगों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, जिनका बीपी कम रहता है। क्योंकि चिया सीड्स में पोटैशियम और ओमेगा थ्री मौजूद होते हैं, जो बीपी को और भी कम करते हैं। इससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। खासतौर से महिलाओं में लो बीपी का इश्यू का काफी ज्यादा होता है, इसलिए चिया सीड्स कंज्यूम करने से पहले उन्हें इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

खून पतला करने की दवाइयां तो नहीं ले रहे आप?

अगर आप ब्लड थिनर्स मेडिसिन (खून पतला करने वाली दवाइयां) ले रहे हैं, तो डॉक्टर के मुताबिक आपको चिया सीड्स कंज्यूम नहीं करने चाहिए। चिया सीड्स उन लोगों के लिए काफी हेल्दी होते हैं, जिनका खून गाढ़ा होता है। ऐसे में अगर आप एस्पिरिन ले रहे हैं, आपकी ब्लड थिनर्स मेडिसिन चल रही हैं या हार्ट में स्टैंड डला हुआ है तो चिया सीड्स से परहेज करना ही आपके लिए बेहतर है।

Chia seeds

अगर आप हाइड्रेशन नहीं मेंटेन कर पा रहे

डॉ शुभम आगे बताते हैं कि अगर आप चिया सीड्स लेने के साथ प्रॉपर हाइड्रेशन मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं, तो भी फायदे की जगह नुकसान ही है। दरअसल चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप इनके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की शिकायत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए चिया सीड्स लें, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूर ध्यान रखें।

किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, तो ना लें चिया सीड्स

डॉक्टर के मुताबिक अगर आपको किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो चिया सीड्स कंज्यूम करने से बचना चाहिए। दरअसल चिया सीड्स में पोटैशियम, ऑक्जलेट्स और फास्फेट्स मौजूद होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या बढ़ा सकते हैं। इसलिए प्रॉपर हाइड्रेशन मेंटेन करना बहुत जरूरी है। वहीं अगर आपको पहले से ही किडनी में पथरी या कोई अन्य समस्या बनी हुई है, तो चिया सीड्स आपको बहुत संभलकर कंज्यूम करने चाहिए।

सही मात्रा में चिया सीड्स लेना है जरूरी

अंत में डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि चिया सीड्स भले ही एक ट्रेडिंग सुपरफूड हो, लेकिन हमेशा सोच-समझकर ही इन्हें कंज्यूम करना चाहिए। रोजाना 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स लेना काफी है, इन्हें भी हमेशा सोक करने (भिगोने) के बाद ही कंज्यूम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुगर, बीपी जैसी बीमारियों से बचना है, तो रोज ये 1 काम करें! डॉक्टर ने बताया
ये भी पढ़ें:80% हार्ट अटैक सुबह की इस आदत से शुरू होते हैं, जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।