गाजर-नींबू का यह घरेलू नुस्खा सच में करता है इम्युनिटी बूस्ट? जानें पूरा सच
गाजर, नींबू और शहद का यह आसान घरेलू नुस्खा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को साफ रखने और आंखों की सेहत सुधारने में मदद करता है।

आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार साधारण घरेलू चीजें भी उतना ही फायदा पहुंचा देती हैं। गाजर, नींबू और शहद का यह आसान मिश्रण एक ऐसा ही देसी नुस्खा है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह नुस्खा ना सिर्फ शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को साफ और ग्लोइंग रखने में भी सहायक हो सकता है।
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं नींबू का विटामिन C शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। शहद इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण जोड़ता है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है। अगर इसे सही तरीके से नियमित लिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जानें इसके बारे में अन्य बातें -
कैसे तैयार करें यह मिश्रण?
इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर को अच्छे से कद्दूकस करें। अब इसमें ताजा नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच शहद मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और इसे ढककर 24 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें।

आंखों के लिए फायदेमंद
गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है और आंखों को स्वस्थ रखता है। जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन देखते हैं, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
त्वचा को बनाएं साफ और चमकदार
शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे साफ व चमकदार बनाने में मदद करता है। गाजर और नींबू के साथ मिलकर यह त्वचा के लिए और भी ज्यादा असरदार हो जाता है।
लिवर और किडनी के लिए लाभ
यह मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है। गाजर और नींबू दोनों ही लिवर और किडनी के फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और आप खुद को ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं।
क्यों अपनाएं यह नुस्खा?
यह एक सस्ता, आसान और नेचुरल तरीका है जिससे आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। बिना किसी केमिकल के यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।
नोट: यह नुस्खा नेचुरल है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर है। ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा, आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन