पैर के नाखूनों में फंगस लग गया या काले पड़ गए, इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम best home remedy for toenail fungal infection shared by nutritionist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

पैर के नाखूनों में फंगस लग गया या काले पड़ गए, इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम

Home Remedies for nali fungal infection: बारिश के मौसम में नमी और साफ-सफाई की कमी की वजह से पैर की उंगलियों और नाखूनों में फंगस लग जाते हैं। जो खुजली करने के साथ ही बहुत ज्यादा दर्द देते हैं। इनसे निपटने में घरेलू नुस्खा मदद करेगा। 

Thu, 14 Aug 2025 09:55 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पैर के नाखूनों में फंगस लग गया या काले पड़ गए, इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम

बारिश के मौसम में काफी सारे लोगों को पैर के नाखूनों में फंगस की समस्या घेर लेती है। लगातार मोजा और जूता पहनने की वजह से नाखूनों में नमी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। तो वहीं घर के कामकाज के दौरान भी पैर अगर लगातार घंटों भीगे हैं तो इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे नाखूनों और पैरों की उंगलियों में फंगस लग जती है। जो काफी खुजली देने के साथ ही दर्द भी देता है। पैर के नाखूनों में लगने वाले फंगस और काले हो रहे नाखूनों से निपटने के लिए इस देसी नुस्खे को आजमाएं। इससे नाखूनों में लगने वाले फंगस से राहत मिल जाएगी।

न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया देसी नुस्खा

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अक्सर आयुर्वेदिक नुस्खों को शेयर करती रहती हैं। जिससे दर्द और बीमारी में आराम मिलता है। पैर के नाखूनों में होने वाले कालेपन और फंगस के लिए भी उन्होंने देसी नुस्खा शेयर किया है। जो बारिश के मौसम में आपकी मदद भी कर सकता है।

सरसों के तेल से नाखून के फंगस में मिलेगा आराम

दो चम्मच सरसों का तेल लेकर उसमे तीन से चार लहसुन की कलियों को क्रश करके मिला दें। साथ ही आधा चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच हल्दी और एक चुटकी हींग लें। अब पैन में तेल में इन सारी चीजों को डालकर करीब दो मिनट तक पकाएं और गैस की फ्लेम को बंद कर दें। इस तेल को हल्का ठंडा हो जाने दें।

जान लें सरसों के तेल को लगाने का सही तरीका

पैर के नाखूनों में फंगस लग गया है तो हल्के गुनगुने तेल को लेकर नाखूनों पर डालें। साथ ही उसके आसपास भी लगाकर धीमे हाथ से मसाज करें। लगातार 10-15 दिनों तक इस तेल को पैर के नाखनों पर लगाएं और आसपास मसाज करें। इससे जल्दी ही फंगस और काले हो रहे नाखूनों से आराम मिल जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।