खाना बनाने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए? आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट की सलाह जानें! Best Cooking Oil for Daily Use: Ayurvedic Doctor Reveals What to Choose, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

खाना बनाने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए? आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट की सलाह जानें!

Healthy Eating Tips: रोज की दाल-सब्जी बनाने के लिए कौन सा तेल यूज करें, कभी पकौड़े या स्नैक्स तलने हों तो क्या इस्तेमाल किया जाए; ऐसे तमाम सवाल अगर आपके भी मन में उठते हैं तो आज इसपर एक्सपर्ट की राय जान ही लेते हैं। 

Wed, 22 April 2026 06:53 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खाना बनाने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए? आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट की सलाह जानें!

डेली कुकिंग में किसी और चीज का इस्तेमाल हो या ना हो, लेकिन तेल जरूर यूज होता है। ऐसे में कौन सा तेल इस्तेमाल करें, ये सवाल लगभग हर किसी के मन में आता ही है। आजकल तो वैसे भी मार्केट में तरह-तरह के रिफाइंड ऑयल आने लगे हैं, जिन्हें हेल्दी बोलकर सेल किया जाता है। ऐसे में इतने सारे ऑप्शन होने के बाद कन्फ्यूज होना तो बनता है। रोज की दाल सब्जी बनाने के लिए क्या यूज करें, कभी पकौड़े या स्नैक्स तलने हों तो क्या इस्तेमाल किया जाए; ऐसे तमाम सवाल अगर आपके भी मन में उठते हैं तो आज इसपर एक्सपर्ट की राय जान ही लेते हैं। आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट डॉ रश्मि जोशी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन्हीं कन्फ्यूजन को दूर किया है। तो चलिए विस्तार में जानते हैं।

डेली कुकिंग के कौन सा ऑयल बेहतर है?

डॉ रश्मि के मुताबिक डेली कुकिंग के लिए आपको देसी घी या कोल्ड प्रेस्ड तेल (जैसे- सरसों का तेल, नारियल का तेल) इस्तेमाल करने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ये सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बिना ज्यादा हीट और केमिकल प्रोसेस के तैयार किए जाते हैं। इसलिए इनमें पोषक तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। इन ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन शरीर के लिए भी फायदेमंद रहते हैं।

रिफाइंड तेल क्यों नुकसानायक हैं?

रिफाइंड ऑयल बनाने के लिए सीड्स को 150-200°C की हाई हीट पर गर्म किया जाता है। फिर तेल को निकालने के लिए हेक्सेन नाम का सॉल्वेंट भी इस्तेमाल होता है, जिससे तेल जल्दी और ज्यादा मात्रा में निकाला जा सके। इसके बाद ब्लीचिंग की प्रक्रिया होती है और डियोड्राइज भी किया जाता है। कुल मिलाकर तेल को इतना प्रोसेस किया जाता है कि इसके विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन सब खत्म हो जाता है। सिर्फ फैट बचता है जो कई सारी बीमारियों का कारण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी का नुस्खा: सूखे नारियल की ये 'देसी दवा' पुराने सिरदर्द की कर देगी छुट्टी!

कौन सा कोल्ड प्रेस्ड ऑयल आपके लिए बेस्ट है?

डॉ रश्मि कहती हैं कि इसके लिए आयुर्वेद में देश और काल का कॉन्सेप्ट दिया गया है। इसके अनुसार आप जहां रहते हैं, वहां जो चीजें उगती हैं वो आपके शरीर के लिए फायदेमंद हैं। उदाहरण के लिए अगर आप केरल में हैं, तो आपके लिए नारियल का तेल बेस्ट रहेगा। वहीं अगर आप नॉर्थ इंडिया में कहीं हैं, तो सरसों का तेल आपको डेली कुकिंग में इस्तेमाल करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर है? आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए ये 2 काम कर ल, दो महीने में दिखेगा फर्क

ये कोल्ड प्रेस्ड ऑयल नहीं हैं सेफ

डॉक्टर कहती हैं कि हर कोल्ड प्रेस्ड ऑयल भी सुरक्षित नहीं होता है। आपको कॉर्न ऑयल, सूरजमुखी का तेल और सोयाबीन का तेल यूज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें ओमेगा 6 की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

डीप फ्राइंग (तलने) के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करें?

अब सवाल उठता है कि अगर आपको पकौड़े समोसे जैसी कोई चीज डीप फ्राई करनी है, तो उसके लिए कौन सा तेल बेस्ट रहेगा। डॉक्टर कहती हैं कि कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का स्मोक प्वाइंट कम होता है, इसलिए ये डीप फ्राइंग के लिए अच्छे नहीं होते हैं। हालांकि इनमें भी कुछ ऐसे तेल हैं, जो तलने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जैसे- सरसों का तेल, तिल का तेल और मूंगफली का तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक महीने में कितने लीटर तेल खाना चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से समझें सेहत का गणित!

तलने के लिए रिफाइंड कभी इस्तेमाल ना करें

रिफाइंड तेल का स्मोकिंग प्वाइंट ज्यादा होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इन्हें डीप फ्राइंग के लिए इस्तेमाल करें। डॉक्टर कहती हैं कि इनमें स्मोकिंग प्वाइंट से पहले ही ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसमें एल्डिहाइड, ट्रांस फैट, लिपिड पेरॉक्साइड बनते हैं, जो कैंसर और इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।