ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के ये हैं 5 नेचुरल उपाय, बिना किसी दवा मिलेगी परफेक्ट शेप और फिगर
Tips to increase breast size naturally : क्या आप जानते हैं बिना किसी सर्जरी या दवा के भी स्तनों का आकार नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। आइए जाने हैं कैसे ये 5 तरीके अपनाकर आप नेचुरल तरीके से अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकती हैं।

एक परफेक्ट सुडौल फिगर की चाह हर महिला रखती है। अच्छी फिगर पर पहने हुए सभी आउटफिट फबते हैं। जबकि छोटे स्तनों वाली महिलाएं, अन्य महिलाओं के तुलना में ना सिर्फ कम अट्रैक्टिव लगती हैं बल्कि कई बार उनमें आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलती है। बता दें, शरीर में कई बार एस्ट्रोजन की कमी या फिर खराब खान-पान की वजह से कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट का विकास अच्छी तरह नहीं हो पाता है। ऐसी महिलाएं अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए कभी इंजेक्शन, तो कभी सर्जरी, क्रीम और दवाओं का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिना किसी सर्जरी या दवा के भी स्तनों का आकार नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। आइए जाने हैं कैसे घर बैठे ये 5 तरीके अपनाकर आप नेचुरल तरीके से अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकती हैं।
प्राकृतिक रूप से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए उपाय
संतुलित प्रोटीन रिच आहार
जो महिलाएं अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं उन्हें प्रोटीन रिच डाइट जैसे अंडा, दाल, दूध, पनीर, मछली का सेवन करना चाहिए। इसे अलावा हेल्दी फैट्स के लिए बादाम, अखरोट, एवोकाडो, पीनट बटर का सेवन करें।
तेल मालिश करें
स्तनों की मालिश करने के लिए गुनगुना जैतून या तिल का तेल अच्छा हो सकता है। दरअसल, मसाज करने से स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने लगता है। जिससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ होती है और स्तनों की मांसपेशियों में कसाव आता है।
एस्ट्रोजन बूस्टिंग फूड्स
कई बार लो एस्ट्रोजन लेवल की वजह से भी महिला का ब्रेस्ट साइज नहीं बढ़ पाता है। ऐसे में एस्ट्रोजन बूस्ट करने के लिए डाइट में सोयाबीन, फ्लैक्ससीड, तिल, मेथी शामिल करें। इसके अलावा मेथी के बीज भी स्तनों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एक गिलास पानी में रातभर मेथी के बीज भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन बीचों को चबाकर खा लें। आप चाहें तो मेथी के बीजों का पानी भी सकते हैं।
लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
सबसे पहले तो बहुत टाइट ब्रा न पहनें। इसके अलावा अपने रूटीन में योगासन जैसे भुजंगासन, गोमुखासन, धनुरासन को शामिल करें। ऐसा करने से तनाव कम होगा और नींद भी अच्छी आएगी।
प्याज का रस
ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए प्याज का रस भी बेहद असरदार दवा है। इस उपाय को करने के लिए दो प्याज को पीसकर, उनका रस निकाल लें। अब इस रस में शहद और हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले स्तनों की मालिश करें। रातभर इस पेस्ट को ब्रेस्ट पर लगाए रखने के बाद सुबह गुनगुने पानी से ब्रेस्ट धो लें। इस उपाय को रोज करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन