इन 5 बीमारियों में नुकसान करता है गन्ने का जूस, फैटी लिवर और डायबिटीज वाले जरूर पढ़ें Avoid Drinking Sugarcane juice In these 5 Health Conditions Side Effects You must know, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

इन 5 बीमारियों में नुकसान करता है गन्ने का जूस, फैटी लिवर और डायबिटीज वाले जरूर पढ़ें

Side Effects Of Sugarcane juice: गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है और इसे पीने का तरीका और आपकी सेहत दोनों बहुत मायने रखते हैं। अगर आप बिना सोचे-समझे इसे रोज पीते हैं, तो कुछ हालात में यह फायदा देने की बजाय नुकसान भी कर सकता है।

Mon, 13 April 2026 09:02 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 5 बीमारियों में नुकसान करता है गन्ने का जूस, फैटी लिवर और डायबिटीज वाले जरूर पढ़ें

गर्मियों में ठंडा और मिठास भरा गन्ने का जूस बहुत लोगों की पहली पसंद होता है। सड़क किनारे मिलने वाला यह जूस तुरंत ताजगी देता है और थकान भी कम करता है। लेकिन हर चीज जो स्वाद में अच्छी लगे, वह हर किसी के लिए सही हो यह जरूरी नहीं है। गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है और इसे पीने का तरीका और आपकी सेहत दोनों बहुत मायने रखते हैं। अगर आप बिना सोचे-समझे इसे रोज पीते हैं, तो कुछ हालात में यह फायदा देने की बजाय नुकसान भी कर सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही ये जान लें कि किन लोगों को गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए या बहुत सोच-समझकर पीना चाहिए।

डायबिटीज वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए

अगर आपको डायबिटीज है तो गन्ने का जूस पीने से पहले बहुत ध्यान रखें। एक गिलास गन्ने के जूस में लगभग 40 से 50 ग्राम तक शुगर हो सकती है। इसका ग्लाइसेमिक लोड भी करीब 20 से 25 तक होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप फिर भी पीना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें और मात्रा बहुत कम रखें। बिना सलाह के इसे पीना आपके शुगर कंट्रोल को बिगाड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी का फेवरिट है ये 1 देसी सुपरफूड! फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए बड़े फायदे

फैटी लिवर की समस्या में इसे नजरअंदाज न करें

जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें भी गन्ने का जूस सोच-समझकर पीना चाहिए। इसमें मौजूद फ्रक्टोज (एक प्रकार की शुगर) की मात्रा ज्यादा होती है, जो लिवर में फैट बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकती है। अगर आपका लिवर पहले से कमजोर है, तो आपको गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए।

जिनका पेट सेंसिटिव हो

अगर आपको अक्सर पेट फूलना, गैस या दस्त जैसी परेशानी होती है, तो हो सकता है गन्ने का जूस आपको सूट ना करे। इसमें मौजूद ज्यादा शुगर कभी-कभी पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, जिससे ब्लोटिंग या लूज मोशन की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप इसे कम मात्रा में लें या पूरी तरह अवॉइड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में 1 से 3 बजे के बीच टॉयलेट जाते हैं? ये नॉर्मल नहीं, खतरे की है घंटी!

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग ध्यान दें

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो गन्ने का जूस आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। एक गिलास में लगभग 150 से 180 कैलोरी होती है और इसमें फाइबर नहीं होता। इसका मतलब यह है कि यह पेट नहीं भरता लेकिन कैलोरी जरूर बढ़ा देता है। इसलिए अगर आप डाइट पर हैं, तो इसे रोज पीने की आदत से बचें।

कम इम्युनिटी वाले लोगों को सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए

जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने के जूस से खास सावधानी रखनी चाहिए। कई बार मशीन और पानी की सफाई ठीक नहीं होती, जिससे बैक्टीरिया जैसे E. Coli का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप पीना ही चाहते हैं तो साफ-सुथरी जगह से ही जूस लें और हाइजीन को नजरअंदाज न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोन चलाने से कम हो रही आंखों की रोशनी? बैठे-बैठे करें ये 5 योग, मिलेगी मदद!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।