प्रेग्नेंसी में रोज अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें गायनेकोलॉजिस्ट की राय Are Eggs Safe During Pregnancy Gynaecologist Dr Vaidehi Marathe Explains, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

प्रेग्नेंसी में रोज अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें गायनेकोलॉजिस्ट की राय

प्रेग्नेंसी के दौरान सही डाइट मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होती है। ऐसे में अंडे को लेकर कई सवाल उठते हैं। क्या गर्भावस्था में अंडा खाना सुरक्षित है और इसके क्या फायदे होते हैं, आइए जानें।

Wed, 18 Feb 2026 05:13 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेग्नेंसी में रोज अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें गायनेकोलॉजिस्ट की राय

गर्भावस्था के दौरान महिला का खानपान सिर्फ उसकी सेहत ही नहीं, बल्कि होने वाले बच्चे के विकास से भी सीधे जुड़ा होता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर उठता है कि प्रेग्नेंसी में अंडे खाना सुरक्षित है या नहीं? और अगर हां, तो इसके क्या फायदे हैं। इस विषय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. Vaidehi Marathe ने अंडों को गर्भावस्था में एक बेहद उपयोगी और किफायती सुपरफूड बताया है।

प्रेग्नेंसी में अंडे क्यों जरूरी हैं?

अंडे में मौजूद पोषक तत्व गर्भावस्था के हर चरण में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खास बात यह है कि अंडा आसानी से पचने वाला और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन है।

अंडे में मौजूद जरूरी पोषक तत्व

  1. फर्स्ट क्लास प्रोटीन: अंडे में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन होता है, जो बच्चे की ग्रोथ और मां के शरीर के टिशूज़ की मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। यह मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है।
  2. कोलीन (Choline): कोलीन एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जिसकी कमी अक्सर गर्भावस्था में देखी जाती है। यह बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है।
  3. विटामिन D: अंडा विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है।
  4. आयरन और विटामिन B12: गर्भावस्था में एनीमिया की समस्या आम है। अंडे में मौजूद आयरन और विटामिन B12 हीमोग्लोबिन बढ़ाने और थकान कम करने में मदद करते हैं।
  5. ओमेगा-3 फैटी एसिड: अगर आप फोर्टिफाइड अंडे खाती हैं, तो उनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बच्चे के दिमाग और आंखों के विकास के लिए फायदेमंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की सेहत के लिए रागी क्यों है सुपरग्रेन? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया

प्रेग्नेंसी में अंडे खाते समय जरूरी सावधानियां

  • हमेशा पूरी तरह पके हुए अंडे खाएं
  • हाफ फ्राई, कच्चा अंडा या लिक्विड योक से बचें
  • अच्छी तरह पकाने से इन्फेक्शन और साल्मोनेला बैक्टीरिया का खतरा कम होता है
  • अगर आपको अंडे से एलर्जी है या डॉक्टर ने मना किया है, तो उनकी सलाह जरूर मानें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह सिर्फ 5 से 10 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज हेल्थ के लिए क्या वाकई है जादुई?

क्या रोज अंडा खाना सुरक्षित है?

अधिकांश महिलाओं के लिए दिन में 1 अंडा सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, हर प्रेग्नेंसी अलग होती है, इसलिए सही मात्रा के लिए डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लोटिंग के लिए रामबाण है रसोई में मौजूद यह एक मसाला, गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताया

हेल्थ नोट: अगर आप वेगन नहीं हैं, तो प्रेग्नेंसी में अंडा एक सस्ता, आसान और पोषण से भरपूर सुपरफूड है। यह मां की सेहत को मजबूत करता है और बच्चे के स्वस्थ विकास में अहम भूमिका निभाता है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।