सर्दियों में आयुर्वेद के अनुसार क्या है दही खाने का सही समय और तरीका, रखें इन बातों का ध्यान according to ayurveda know what is the right time and method to eat curd during winters, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में आयुर्वेद के अनुसार क्या है दही खाने का सही समय और तरीका, रखें इन बातों का ध्यान

Right Way To Eat Curd In Winters : आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि अगर दही का मिजाज समझकर उसका सेवन सही समय और सही चीजों के साथ किया जाए, तो यह कड़कड़ाती ठंड में भी यह आपके शरीर को अंदर से पोषण और मजबूती दे सकती है।

Thu, 8 Jan 2026 05:10 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में आयुर्वेद के अनुसार क्या है दही खाने का सही समय और तरीका, रखें इन बातों का ध्यान

सर्दियों में लोग अकसर ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से बचते हैं। ऐसी चीजें खाने से सर्दी-जुकाम के साथ गला खराब होने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका स्वाद व्यक्ति को बारहों महीने भाता है। ऐसी ही चुनिंदा चीजों में दही का नाम शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार दही पाचन और इम्यूनिटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। ठंड के मौसम में तो गरमा-गरम आलू-मूली के पराठों के साथ परोसी गई दही स्वाद और मजा दोनों डबल कर देती है। हालांकि आयुर्वेद ठंड में दही का सेवन करने से पहले इसके सही समय और तरीके पर खास ध्यान देने की सलाह देता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि अगर दही का मिजाज समझकर उसका सेवन सही समय और सही चीजों के साथ किया जाए, तो यह कड़कड़ाती ठंड में भी यह आपके शरीर को अंदर से पोषण और मजबूती दे सकती है। आइए जानते हैं क्या है सर्दियों में दही के सेवन करने का सही समय और तरीका।

सर्दियों में दही खाने के 5 गोल्डन रूल्स

समय का चुनाव- सर्दियों में अगर दही का सेवन करना है तो उसे दोपहर के समय करना चाहिए। शाम को सूरज ढलने के बाद या रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से दही शरीर में 'कफ' की समस्या को बढ़ा सकता है। जिससे सांस या गले की तकलीफ बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फूलगोभी की सब्जी का स्वाद बिगाड़ देती हैं ये 5 गलतियां, फॉलो करें टिप्स

तापमान का रखें ख्याल- सर्दियों में कभी भी फ्रिज से सीधा निकाला हुआ ठंडा दही नहीं खाना चाहिए। दही को खाने से कम से कम 1-2 घंटे पहले उसे फ्रिज से बाहर निकालकर रख दें। ऐसा करने से दही सामान्य तापमान पर आ जाएगा।

दही में शामिल करें ये मसालें- दही की तासीर को संतुलित करने के लिए उसमें चुटकी भर भुना हुआ जीरा, काला नमक या सोंठ (अदरक का पाउडर) मिलाएं। ये मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन में भी मदद करते हैं।

ताजा दही ही खाएं- सर्दियों में हमेशा फ्रेश जमा हुआ दही ही खाएं। खट्टा या कई दिनों का रखा हुआ दही गले में इन्फेक्शन की समस्या पैदा कर सकता है।

गुड़ के साथ खाएं दही- अगर आप मीठा दही पसंद करते हैं, तो चीनी की जगह दही में गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो दही के साथ मिलकर सर्दियों के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाती है।

सर्दियों में दही खाते समय ना करें ये गलतियां

-दही का सेवन रात में न करें।

-दही और दूध का कॉम्बिनेशन कभी न डाइट में शामिल करें।

-सर्दियों में बहुत खट्टी दही अवॉइड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।