बिना तेल के पापड़ सेंकने का सही तरीका सीख लें, एकदम कुरकुरे और टेस्टी बनकर तैयार होंगे! Want Crunchy Papad Without Deep Frying? Here Are 4 Simple Oil Free Methods, खाना - Hindustan
More

बिना तेल के पापड़ सेंकने का सही तरीका सीख लें, एकदम कुरकुरे और टेस्टी बनकर तैयार होंगे!

यूं तो बिना तेल के पापड़ सेंकने के भी कुछ तरीके हैं, जिनमें नमक या रेत का इस्तेमाल किया जाता है। ये तरीके ठीक हैं लेकिन बहुत झंझट भरे हैं। चलिए जान लेते हैं कुछ सिंपल तरीके जिनकी मदद से आप ऑयल फ्री क्रंची पापड़ फटाफट बना पाएंगी-

Tue, 13 Jan 2026 10:30 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना तेल के पापड़ सेंकने का सही तरीका सीख लें, एकदम कुरकुरे और टेस्टी बनकर तैयार होंगे!

खाने के साथ या चाय के साथ पापड़ मिल जाए तो मजा आ जाता है। ये क्रंची स्नैक खाने में बेहद टेस्टी लगता है। हालांकि पापड़ के साथ एक समस्या है कि इन्हें तेल में फ्राई किया जाता है। इस वजह से पापड़ में बहुत ऑयल होता है और कई लोग इन्हें खाना अवॉइड करते हैं। यूं तो बिना तेल के पापड़ सेंकने के भी कुछ तरीके हैं, जिनमें नमक या रेत का इस्तेमाल किया जाता है। ये ट्रेडिशनल तरीके ठीक हैं लेकिन बहुत झंझट भरे हैं। ऐसे में लोग इन्हें ज्यादा ट्राई करने से बचते हैं। तो फिर बिना तेल के पापड़ बनाने के लिए क्या किया जाए? चलिए जान लेते हैं कुछ सिंपल से तरीके जिनकी मदद से आप ऑयल फ्री क्रंची पापड़ फटाफट बना पाएंगी, बिना ज्यादा झंझट के।

तवे पर सेंक लें पापड़

पापड़ को बिना तेल सेंकने का ये सबसे सिंपल और बेस्ट तरीका है। इसके लिए बस तवे को गर्म होने दें। इसके बाद गैस की फ्लेम को एकदम धीमा कर दें। फिर इसपर पापड़ सेंकने के लिए रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह रोस्ट कर लें। बिना तेल के ये बढ़िया रोस्ट हो जाता है। आप चाहें तो तवे पर हल्का सा ऑयल डालकर पापड़ सेंक सकती है। इससे पापड़ एकदम क्रंची बनता है और टेस्ट भी एकदम फ्राइड पापड़ जैसा आता है।

गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेंक लें

गैस की फ्लेम पर भी आप डायरेक्ट पापड़ सेंक सकती हैं। इसके लिए फ्लेम को धीमा रखें, फिर पापड़ को चिमटे की मदद से इसपर रखें। इस प्रॉसेस में पापड़ के जलने का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए तेजी से पापड़ को रोस्ट करें। रोटी की तरह आप इसे आराम से सेंक सकती हैं, बहुत ही क्रिस्पी बनकर तैयार होता है। सर्व करने से पहले चाहें तो हल्का तेल लगा सकती हैं।

Papad

माइक्रोवेव में बनेगा ऑयल फ्री पापड़

आप माइक्रोवेव में ऑयल फ्री पापड़ बना सकती हैं। इसके लिए पहले पापड़ को एक तरफ से सेंकने के लिए माइक्रोवेव में रख दें। लगभग 20 सेकेंड में ये एक तरह से रोस्ट हो जाएगा। अब दूसरी साइड से 20 सेकेंड के लिए सेंकने रख दें। लगभग 40 सेकेंड में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी पापड़ बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए आपको एक बूंद तेल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टील स्ट्रेनर में सेंक लें पापड़

फटाफट बिना तेल के पापड़ सेंकने हैं, तो स्टील स्ट्रेनर यानी बड़ी वाली स्टील की छलनी का इस्तेमाल करें। ये तरीका इसलिए भी बेस्ट है क्योंकि इसमें पापड़ जलते नहीं है और बहुत ही क्रिस्पी बनकर तैयार होते हैं। बस स्टील स्ट्रेनर में पापड़ रखें और गैस की फ्लेम पर इधर-उधर हिलाते हुए पापड़ को दोनों तरफ से सेंक लें। इस दौरान गैस की फ्लेम बिल्कुल लो रखें। इस तरीके से पापड़ बहुत ही जल्दी सेंक लेंगी और ये बहुत ही कुरकुरे बनेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।