न कैसरोल की जरूरत, न बार-बार चूल्हा जलाने की आफत, सर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखेंगे ये 5 देसी जुगाड़ viral kitchen hacks to keep food hot for long time without using oven or gas desi jugaad to keep food hot in winters, खाना - Hindustan
More

न कैसरोल की जरूरत, न बार-बार चूल्हा जलाने की आफत, सर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखेंगे ये 5 देसी जुगाड़

अगर आप भी ठंड के मौसम में खाने को लंबे समय तक गर्म बनाए रखना चाहती हैं तो दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे इन 5 देसी नुस्खों की मदद ले सकती हैं। ये सभी 5 देसी जुगाड़ आज के दौर में भी उतने ही कारगर हैं।

Tue, 6 Jan 2026 07:31 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
न कैसरोल की जरूरत, न बार-बार चूल्हा जलाने की आफत, सर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखेंगे ये 5 देसी जुगाड़

कड़कड़ाती ठंड में किचन में काम करते समय सबसे बड़ी परेशानी होती है खाने को लंबे समय तक गर्म कैसे रखें। रसोई से निकला गरम-गरम खाना खाने की मेज पर आते ही ठंडा लगने लगता है। ऐसे में बार-बार खाने को गर्म करने के लिए माइक्रोवेव या महंगे इंसुलेटेड बर्तनों का उपयोग, हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो सकता है। अगर आप भी ठंड के मौसम में खाने को लंबे समय तक गर्म बनाए रखना चाहती हैं तो दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे इन 5 देसी नुस्खों की मदद ले सकती हैं। ये सभी 5 देसी जुगाड़ आज के दौर में भी उतने ही कारगर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सकट चौथ पर गणपति को लगाएं तिल-गुड़ के लड्डू का भोग, नोट करें रेसिपी

सर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स

1. सूती कपड़े की लें मदद

सर्दियों में रोटियों को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए सीधे कैसरोल में न रखें। ऐसा करने से सर्दियों में रोटियां जल्दी ठंडी होने के साथ नीचे भाप लगने से गीली भी हो जाती हैं। रोटियों को गर्म रखने के लिए उन्हें पहले एक साफ और सूखे सूती कपड़े में लपेटकर बाहर से अखबार या कागज लपेटकर कैसरोल में रखें। अखबार इंसुलेशन का काम करके गर्मी को बाहर निकलने से रोकने में मदद करेगा।

2. मोटा ऊनी कपड़ा

अगर आपके पास खाना गर्म रखने के लिए कोई थर्मल बर्तन नहीं हैं, तो जिस बर्तन में खाना है उसे एक साफ मोटे तौलिए या पुरानी ऊनी शॉल से चारों तरफ से ढक दें। यह पुराने समय का सबसे कारगर तरीका है जो खाने की भाप को अंदर ही लॉक करके लंबे समय तक गर्म बनाए रखता है।

3. 'हॉट बॉक्स'

सब्जी या दाल के बर्तन को सीधे किचन की ठंडी स्लैब या मेज पर रखने की गलती न करें। बर्तन के नीचे एक लकड़ी का बोर्ड या मोटा कपड़ा रखें। ऐसा करने से कंडक्शन (Conduction) के जरिए जमीन की ठंडक बर्तन तक नहीं पहुंचती और खाना देर तक गर्म बना रहता है।

4. डबल बॉयलर तकनीक

सब्जी या दाल के बर्तन को एक ऐसे बड़े पतीले के अंदर रखें जिसमें उबलता हुआ गर्म पानी भरा हो। खाने के बर्तन को ऊपर से ढक्कन लगाकर पतीले में रख दें। पानी की गर्मी से अंदर रखा खाना कम से कम 1 से 2 घंटे तक बिल्कुल ताजा और गर्म बना रहेगा।

5. मिट्टी के बर्तन

अगर आप मिट्टी की हांडी में खाना बनाकर उसे ढक कर रखते हैं, तो वह धातु के बर्तनों की तुलना में बहुत देर तक तापमान को बनाए रखता है। जिससे भोजन लंबे समय तक गर्म बना रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।