बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे पनीर पकौड़े, सीख लें सिंपल ट्रिक्स Tricks to make Paneer Pakoda Crispy Cruncy And Spicy, खाना - Hindustan
More

बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे पनीर पकौड़े, सीख लें सिंपल ट्रिक्स

  • ठंड के मौसम में फ्राइड चीजों को खाने की क्रेविंग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में अगर आपको भी कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हो रही है तो पनीर के पकौड़े बनाएं। टेस्टी-क्रिसपी पकौड़ो को बनाने के लिए यहां बताई गई ट्रिक्स को अपनाएं।

Sun, 29 Dec 2024 07:41 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बेहद क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे पनीर पकौड़े, सीख लें सिंपल ट्रिक्स

ठंड में गर्म-गर्म चीजों को खाना काफी अच्छा लगता है। इन दिनों दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बरिश और ठंडी हवाएं खूब चल रही हैं। ऐसे में चटपटी चीजों को खाने की क्रेविंग भी लोगों को खूब हो रही है। इस मौसम में ज्यादातर लोग पकौड़े खाना पसंद करते हैं। क्रिस्पी पकौड़े स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। वैसे तो पकौड़े बनाने का तरीका सभी का एक जैसा होता है। जिसमें बेसन के घोल को तैयार किया जाता है और फिर इसमें सब्जी या फिर पनीर को मिलाकर फ्राई किया जाता है। इसे चटनी या फिर सॉस के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस तरह से पकौड़े बनाते हैं तो इस बार पनीर के पकौड़े बनाने के लिए यहां बताई ट्रिक्स को अपनाएं।

इस तरह बनेंगे एकदम चटपटे

पनीर का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता है। ऐसे में पनीर के पकौड़े चटपटे बनाने के लिए पनीर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। फिर इन टुकड़ों में से एक स्लाइस लें और इस पर हरा धनिया की चटनी को लगाएं। फिर इसे दूसरे पनीर के स्लाइस से कवर करें। अब इसके ऊपर चाट मसाला, चिली फ्लैक्स, ऑरिगेनो और हल्का नमक छिड़कें। उब इसे घोल में अच्छे से डिप करें और फिर फ्राई करें।

गाढ़े बैटर में मिलाएं चावल का आटा

बेसन का बैटर बनाने के लिए इसमें चावल का आटा मिलाएं। ऐसा करने से पकौड़े काफी क्रिस्पी बनते हैं। इसी के साथ पकौड़े बनाने के लिए गाढ़ा बैटर तैयार करें। जब बैटर गाढ़ा होगा तो पनीर इसमें अच्छी तरह से कवर हो पाएगा।

क्रंची पकौड़े बनाने के लिए बेस्ट है ये टिप

पकौड़े क्रिस्पी होने के साथ ही अगर क्रंची भी होते हैं तो स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। पकौड़े को क्रंची बनाने के लिए ब्रेड तो मिक्सी में पीस लें और फिर इसके पाउडर को एक प्लेट में रखें। अब पकौड़े को बेसन के घोल में डूबोने के बाद इसे ब्रेड के पाउडर में अच्छी तरह से लपेट दें। फिर इसे फ्राई करें। ब्रेड की जगह आप कॉर्नफ्लैक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इडली हर बार बनेगी एकदम मुलायम, बस अपनाएं ये कमाल की ट्रिक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।