जल्दी टूट जाते हैं चाय-कॉफी के कप? खरीदते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां tips to buy fancy durable tea cups coffee mugs that last for years 5 mistakes to avoid while buying tea coffee cups, खाना - Hindustan
More

जल्दी टूट जाते हैं चाय-कॉफी के कप? खरीदते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां

ज्यादातर लोग मार्केट से कप खरीदते समय केवल उसकी बाहरी चमक-धमक देखते हैं, ऐसा करते हुए वो अकसर उन बारीकियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो उसकी मजबूती तय करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बड़े चाव से खरीदे हुए चाय के कप बिना टूटे लंबे समय तक चले तो कप खरीदते समय इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

Mon, 19 Jan 2026 08:44 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
जल्दी टूट जाते हैं चाय-कॉफी के कप? खरीदते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां

मेहमानों का स्वागत करना हो या शाम की थकान मिटानी हो, भारतीय घरों में परोसी जाने वाली एक कप चाय हर मर्ज का इलाज मानी जाती है। आजकल चाय परोसने के लिए बाजार में कई तरह के फैंसी और खूबसूरत कप दिखाई देते हैं। जिनके आकर्षक रंग और डिजाइन देखकर महिलाएं उन्हें खरीदकर घर ले आती हैं। लेकिन कुछ ही दिन बाद ये महंगे कप गर्म चाय डालते ही या तो चटक जाते हैं या फिर उनका हैंडल हाथ में निकलकर बाहर आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ अकसर होता रहता है तो कहीं आप चाय के कप खरीदते समय ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं ? ज्यादातर लोग मार्केट से कप खरीदते समय केवल उसकी बाहरी चमक-धमक देखते हैं, ऐसा करते हुए वो अकसर उन बारीकियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो उसकी मजबूती तय करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बड़े चाव से खरीदे हुए चाय के कप बिना टूटे लंबे समय तक चले तो कप खरीदते समय इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड़ के लड्डू बनाते समय ना करें 5 बड़ी गलतियां, जायका ही नहीं मेहनत भी होगी खराब

बाजार से कप खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल

हैंडल की मजबूती की जांच न करना

ज्यादातर कप हैंडल से ही टूटते हैं। कप खरीदते समय यह जरूर चेक करें कि कहीं कप का हैंडल अलग से तो नहीं चिपकाया हुआ या वह कप की बॉडी का ही हिस्सा है। इसकी जांच करने के लिए हैंडल और कप के जोड़ को ध्यान से देखें। अगर वहां दरार या असमान जोड़ दिखे, तो वह जल्दी टूट सकता है। इसके अलावा कप उठाते समय चेक करें कि आपकी उंगलियां हैंडल में आराम से फिट हो रही हैं या नहीं। अगर हैंडल बहुत पतला है, तो गर्म चाय का वजन पड़ने पर वह जोड़ से टूट सकता है।

कप की आवाज चेक किए बिना खरीदना

मिट्टी या सिरेमिक के कप की मजबूती उसकी आवाज चेक करके पता चलती है। इसके लिए आप कप को हल्के से अपनी उंगली (Knuckle) से बजाकर देखें। अगर कप से 'टन-टन' जैसी साफ और गूंजती हुई आवाज आती है तो, तो समझ जाएं कि कप मजबूत है। अगर आवाज दबी हुई या 'ठक-ठक' जैसी भारी आए, तो समझ लीजिए कि उसमें अंदरूनी दरार हो सकती है।

रोशनी के सामने रखकर देखें

अगर आप 'बोन चाइना' (Bone China) के कप खरीद रहे हैं, तो उसे रोशनी के सामने रखकर देखें। असली और अच्छी क्वालिटी का बोन चाइना पारभासी (Translucent) होता है, यानी आपको दूसरी तरफ अपनी उंगली की परछाई हल्की सी दिखाई देगी।

किनारों की मोटाई

बहुत ज्यादा पतले किनारों वाले कप दिखने में एलीट लगते हैं, लेकिन जरा सा टकराने पर उनके किनारे झड़ जाते हैं। मीडियम मोटाई के किनारे वाले कप सबसे टिकाऊ होते हैं।

ग्लैजिंग की क्वालिटी

बहुत कम लोगों को इस बात का पता होता है कि अगर कप के अंदरूनी हिस्से में पेंट या कोटिंग असमान है, तो वह चाय के दाग जल्दी पकड़ेगा और उसे साफ करना मुश्किल हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।