प्रेशर कुकर में भी बन जाएंगे ये स्वीट-स्वीट डेजर्ट, कभी किया है ट्राई? pressure cooker cooking 5 desert easily make without hustle, खाना - Hindustan
More

प्रेशर कुकर में भी बन जाएंगे ये स्वीट-स्वीट डेजर्ट, कभी किया है ट्राई?

Desserts In Pressure Cooker: खुशी के मौके पर मुंह मीठा करना हो तो अक्सर लोग बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं। क्योंकि घर में स्वीट्स बनाने में टाइम लगता है। लेकिन आप चाहें तो इन डेजर्ट को स्मार्ट तरीके से प्रेशर कुकर में बना सकती हैं। नोट कर लें तरीका।

Fri, 19 Dec 2025 07:29 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेशर कुकर में भी बन जाएंगे ये स्वीट-स्वीट डेजर्ट, कभी किया है ट्राई?

कोई स्पेशल ओकेजन हो तो मुंह मीठा करना बनता है। ऐसे में घर में डेजर्ट बनाने की खुशी भी अलग होती है। लेकिन कई बार समय की कमी के चलते हम बाहर से डेजर्ट ऑर्डर कर लेते हैं और घर में नहीं बनाते। लेकिन अगर आप अपने हाथों से डेजर्ट बनाकर मुंह मीठी करना चाहती हैं तो प्रेशर कुकर में इन 7 तरह के डेजर्ट को जरूर ट्राई कर लें।

फिरनी

फिरनी

फिरनी बनाने का काम मुश्किल लगता है। क्योंकि घंटों कौन भगोने में दूध के साथ चावल को फ्राई कर पकाएगा। लेकिन प्रेशर कुकर में ये काम बड़े आराम से हो जाएगा। चावल को पीसकर प्रेशर कुकर में देसी घी डालकर भून लें और फिर दूध डाल दें। साथ में इलायची, स्वादानुसार चीनी डालकर पांच से छह सीटी लगा दें। बस फटाफट फिरनी बनकर तैयार हो जाएगी।

खीर

खीर

चावलों को दूध में घंटों पकाकर तब जाकर सॉफ्ट खीर बनकर तैयार होती है। लेकिन प्रेशर कुकर में बस दूध डालें और साथ ही चावल के साथ चीनी, इलायची और मनचाहे मेवे को डालकर दो से तीन सीटी लगा दें। बस सीटी खुलने के बाद से से तीन मिनट पकाएं। बिल्कुल सॉफ्ट, मेल्ट एंड माउथ खीर बनकर तैयार हो जाएगी।

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा बनाना तो काफी मुश्किल लगता है। लेकिन आप प्रेशर कुकर में बस कुछ ही मिनटों में हलवा तैयार कर सकते हैं। कद्दूकस किए हुए गाजरों को चीनी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर एक सीटी पकाएं और बस इसमे मावा मिक्स कर दें और दो मिनट धीमी फ्लेम पर पकने दें। बस रेडी हो जाएगा टेस्टी गर्मागर्म गाजर का हलवा।

रसगुल्ला

रसगुल्ला

सॉफ्ट स्पंजी रसगुल्ला खाने का मन है तो इसे आप बड़े ही आसानी से प्रेशर कुकर में भी बना सकती हैं। अब घंटों चाशनी में पकाने का झंझट खत्म। दूध को फाड़कर पनीर को मसलकर सॉफ्ट बॉल्स तैयार करें। फिर इन बॉल्स को प्रेशर कुकर में डालें। साथ ही इसमे तय मात्रा में चीनी और पानी भी डाल दें। फिर कुकर बंद कर दो सीटी पकाएं। बस सारे रसगुल्ले चाशनी से भरे बनकर तैयार हो जाएंगे।

प्रेशर कुकर में डेजर्ट

चॉकलेट कप केक

अगर आपके पास ओवन नही है और आप प्रेशर कुकर में केक बनाने का रिस्क नहीं उठा रहीं तो स्मार्ट तरीके से कप केक तैयार करें। ये कप केक प्रेशर कुकर में आसानी से बन जाएंगे और आपका पूरा केक एक बार में ही बर्बाद भी नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।