ग्रेवी में डालते ही दही फट जाती है, शेफ पंकज भदौरिया के ये 2 हैक ट्राई करें masterchef pankaj bhadouria 2 simple hack to prevent dahi curdled in gravy, खाना - Hindustan
More

ग्रेवी में डालते ही दही फट जाती है, शेफ पंकज भदौरिया के ये 2 हैक ट्राई करें

Master chef Pankaj Bhadouria Hack: दही का क्रीमी टेक्सचर और खट्टापन ग्रेवी में जाकर मसाले के टेस्ट को बैलेंस करता है। लेकिन काफी सारे लोगों की समस्या ग्रेवी में दही फटने की होती है। इस समस्या के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के ये 2 हैक जरूर काम करेंगे।

Thu, 21 May 2026 08:53 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रेवी में डालते ही दही फट जाती है, शेफ पंकज भदौरिया के ये 2 हैक ट्राई करें

सब्जी की ग्रेवी में दही का फ्लेवर रिच एंड क्रीमी लगने के साथ ही एक खट्टास भी देता है। तो काफी सारे लोगों को पसंद आता है। लेकिन प्रॉब्लम तब हो जाती है जब ग्रेवी बनाते वक्त दही डाले तो फटकर पानी छोड़ देती है। जिससे ग्रेवी का टेक्सचर बिल्कुल अलग सा हो जाता है। जो दिखने में जरा भी अच्छा नहीं लगता। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही हो जाता है और आपने दही को ग्रेवी में डालना ही छोड़ दिया है तो टेंशन ना लें। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इसका बहुत ही आसान और सिंपल सा सॉल्यूशन शेयर किया है। जिसकी मदद से आपकी दही ग्रेवी में जाने के बाद फटेगी नहीं और टेक्सचर बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा। तो जान लें कौन से हैं 2 हैक जो दही को ग्रेवी में फटने से रबचाएंगे।

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किए 2 हैक

ग्रेवी में दही डालते वक्त फट जाती है तो कुकिंग करते वक्त बस ये दो स्टेप को फॉलो करना जरूरी है। यहीं दो स्टेप ही 2 पंकज भदौरिया के हैक हैं। जिनका अक्सर महिलाएं ध्यान नहीं रखती हैं और उनकी अच्छी खासी ग्रेवी खराब हो जाती है।

पहला हैक

सबसे पहले जान लें कि टेंपरेचर गैप ही दही को फाड़ देता है। जब ग्रेवी में दही डालना हो तो फ्रिज से बाहर कर दें और उसके टेंपरेचर को नॉर्मल हो जाने दें। ऐसा करने से जब दही को ग्रेवी में डाला जाएगा तो बहुत ज्यादा टेंपरेचर का गैप नहीं होगा। एकदम ठंडी दही को जब गरम ग्रेवी में डालते हैं तो टेंपरचेर शॉक की वजह से दही फट जाती है और आपकी पूरी ग्रेवी का टेक्सचर बिगड़ जाता है।

दूसरा हैक

वहीं दूसरा हैक है दही को स्मूद बनाना। दही को रूम टेंपरेचर पर लाने के बाद फेंट लें। फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें और फिर फेंटी हुई दही को ग्रेवी में डालें। दही डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करें।

चलाना है जरूरी

ग्रेवी में दही डालने के बाद उसे अच्छी तरह से थोड़ी देर तक मिक्स करना जरूरी है। जिससे दही पूरी तरह से ग्रेवी में मिक्स हो जाए। उसके बाद ही गैस को ऑन कर कुकिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाएं।

ग्रेवी में डालते ही क्रीम फट जाए तो क्या करें

केवल दही ही नहीं बल्कि अगर किसी की समस्या क्रीम फटने की हो जाए तो उसका सॉल्यूशन भी बहुत ही सिंपल है। अगर किसी की ग्रेवी में क्रीम डालने पर फट जाती है तो नमक को पहले ना डालें। क्रीम डालने के बाद ही नमक डालें। इससे क्रीम ग्रेवी में डालने पर फटेगी नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।