कहीं आप तो नहीं खा रहे भूरे रंग के केमिकल वाले बादाम! इन 3 तरीकों से करें असली की पहचान How to identify Real or fake almonds 3 simple tricks to identify brown chemical color badam in hindi, खाना - Hindustan
More

कहीं आप तो नहीं खा रहे भूरे रंग के केमिकल वाले बादाम! इन 3 तरीकों से करें असली की पहचान

बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज होता है, ऐसा हम सालों से सुनते आ रहे हैं लेकिन क्या आप असली बादाम खा रहे हैं? चलिए जानते हैं नकली बादाम को कैसे पहचानें।

Wed, 6 May 2026 09:20 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
कहीं आप तो नहीं खा रहे भूरे रंग के केमिकल वाले बादाम! इन 3 तरीकों से करें असली की पहचान

Real vs Fake Almonds: बादाम (Almond) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और ज्यादातर लोग इसे रोजाना खाते भी हैं। बादाम पानी में भिगोकर लोग खाते हैं और कई चीजों में डालकर भी। बादाम में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो दिमाग और याददाश्त को बढ़ाते हैं, यही कारण है कि बच्चों को भी बादाम खिलाए जाते हैं। फायदेमंद समझकर आप जो बादाम खुद खा रहे हैं या बच्चों को दे रहे हैं, क्या वो असली है? बाजार में नकली बादाम की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और इन्हें ऐसे बनाया जा रहा है जो देखने में बिल्कुल असली लगता है। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति नकली बादाम को असली समझने की गलती कर बैठेगा। आप ये गलती ना करें और केमिकल कलर वाला बादाम ना खाएं, इसके लिए हम आपको असली बादाम पहचानने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।

बादाम में क्या पाया जाता है

बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E, विटामिन B2, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह दिमाग तेज करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन भी बेहतर होता है।

कैसे बनते हैं नकली बादाम?

नकली बादाम में ऊपर से केमिकल या आर्टिफिशियल ब्राउन कलर लगाकर कोटिंग कर देते हैं, जिससे ये देखने में असली लगता है। कई जगहों पर मूंगफली को ही तराशकर बादाम का शेप दे देते हैं और ऊपर से कलर कोटिंग कर दी जाती है। इससे बादाम असली दिखता है। इन्हें खाने से सेहत को कोई फायदा नहीं मिलेगा बल्कि नुकसान ज्यादा है। केमिकल कलर आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है, जिसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

असली बादाम की पहचान करने के 3 तरीके

  • नकली बादाम को आप उसके रंग से पहचान सकते हैं। नकली बादाम ज्याद चमकेगा और उसका रंग भी गहरा भूरा होगा, जबकि असली वाला हल्का भूरा होता है। उसका छिलका बिल्कुल चमकदार नहीं होता। इसके अलावा आप हथेली पर इसे रगड़कर देख लें, नकली बादाम का रंग हल्का सा छूटता हुआ दिखेगा।
  • बादाम की खुशबू कभी अगर आपने सूंघी हो तो वो हमेशा नटी और नेचुरल होती है, जबकि नकली बादाम में कोई खुशबू नहीं होगी। उसमें खुशबू केमिकल या कलर सेंट वाली आएगी। अगर बादाम में बासी या केमिकल वाली महक आती है तो वो नकली या फिर खराब भी हो सकता है। खराब बादाम से भी अजीब सी महक आती है।
  • पानी वाला टेस्ट भी बता देगा कि आपका बादाम असली है या नकली। बादाम पानी में भिगोकर भी खाया जाता है और इसे आप 5-6 घंटे तक भिगोकर रखें, नकली होगा तो पानी में कलर घुला दिखेगा और इसका छिलका भी नहीं हटेगा। असली बादाम का छिलका आसानी से हट जाएगा और पानी भी साफ दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नकली और केमिकल वाला तरबूज खाने से बचें! इस आसान ट्रिक से करें असली की पहचान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।