Walking: चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज, इससे हार्ट हेल्थ पर कैसे होता है असर? Why walking is the best exercise how does it affect heart health, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

Walking: चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज, इससे हार्ट हेल्थ पर कैसे होता है असर?

  • पैदल चलने को एक बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है, लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है? नहीं, तो आइए जानते हैं, इसी के साथ ये भी जानेंगे कि वॉकिंग से हार्ट हेल्थ पर क्या असर होता है?

Sat, 16 Nov 2024 04:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Walking: चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज, इससे हार्ट हेल्थ पर कैसे होता है असर?

इन दिनों ज्यादातर एक्सपर्ट्स वॉकिंग को बेस्ट एक्सरसाइज बताते हैं। कुछ लोगों की रोजाना की लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा खराब है कि वह जंक फूड बहुत ज्यादा खाते हैं और कुछ को बिजी लाइफ के चलते एक्सरसाइज का समय ही नहीं मिलता। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानाना है कि रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। यहां जानिए वॉकिंग क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज और इससे हार्ट हेल्थ पर क्या असर होता है?

चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज?

1) रोजाना सिर्फ 30 मिनट पैदल चलकर आप कम से कम 200 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।

2) अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग तेज स्पीड से चलना जैसे एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, उनमें नाक बहना, खांसी और गले में खराश जैसी ऊपरी श्वसन संबंधी समस्याएं होने की संभावना कम होती है।

3) जोड़ों को सहारा देने के लिए अपनी मांसपेशियों को चिकना और मजबूत बनाने के लिए चलना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। रोजाना चलने का फायदेमंद होता है। यह आपके घुटनों और कूल्हों के साथ जोड़ों में दर्द को कम करता है।

4) रिपोर्ट्स कहती हैं कि दिन में टहलने से आपको गहरी नींद मिलती है। साथ ही आपको जल्दी सो ने में मदद मिलती है। लंच ब्रेक के समय सिर्फ 20 मिनट की सैर अच्छी नींद पाने के लिए काफी है।

5) प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी वॉकिंग अच्छी है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करके डिलीवरी के समय होने वाली समस्याओं को कम करता है।

6) चलने से एंडोर्फिन नामक हैप्पी हार्मोन के उत्पादन में सुधार होता है। ये 'फील गुड' केमिकल निश्चित रूप से आपके मूड को अच्छा कर सकते हैं। इसी के साथ ये आपकी एनर्जी के लेवल को कम से कम 12 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।

पैदल चलने से हार्ट हेल्थ पर कैसे होता है असर?

रोजाना चलने से ब्लडप्रेशर कम करने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि दिन में 30 मिनट तक तेज चलने से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। यह सर्कुलेशन में सुधार करता है, जो आपकी आर्टरीज में प्लाक को रोकने में मदद करता है, जिससे आपके दिल को मजबूत रहने में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्बी घटाने का बेस्ट तरीका है ब्रिस्क वॉक, जानें किन गलतियों से बचें
ये भी पढ़ें:क्या सभी को रोजाना चलने चाहिए 10 हजार कदम? वॉक से पहले जानें ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।