इन 5 चीजों को खाकर बढ़ती है गले की खराश की समस्या, आराम पाने के लिए ये खाएं What to avoid and consume in sore throat, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

इन 5 चीजों को खाकर बढ़ती है गले की खराश की समस्या, आराम पाने के लिए ये खाएं

  • ठंड के दिनों में गले की खराश और गले में दर्द की समस्या का होना काफी कॉमन है। इस दिक्कत के होने पर आपको कुछ चीजों को खान से परहेज करना चाहिए। जानिए, किन चीजों को खाएं और किस से बचें-

Mon, 2 Dec 2024 02:07 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 5 चीजों को खाकर बढ़ती है गले की खराश की समस्या, आराम पाने के लिए ये खाएं

तापमान में थोड़ी गिरावट होते ही खांसी, सर्दी, वायरल बुखार और नाक बंद होने जैसी कई संक्रामक बीमारियां होती हैं। बढ़ती ठंड में गले में खराश की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। इस समस्या में गले का दर्द होना भी काफी कॉमन है। ऐसे में इस दिक्कत को बढ़ने से रोकने और आराम पाने के लिए आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सके। आइए, जानते हैं गले की खराश होने पर किन चीजों से परहेज करें और क्या खाएं।

गले की खराश होने पर किन चीजों को खाएं

1) गले की खराश होने पर दही खाया जा सकता है। इसमें प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं। इसको खाकर रिकवरी में मदद मिल सकती हैं।

2) गर्म चाय खासतौर से ग्रीन टी या पुदीना, अदरक, हल्दी और कैमोमाइल वाली चाय गले की खराश से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

3) कच्ची सब्जियों के बजाय पकी हुई सब्जियां गले में खराश से राहत पाने में मदद कर सकती हैं।

4) गले की खराश में आप कुछ सॉफ्ट फलों को खा सकते हैं। इसमें केला, सेब, पके खरबूजे जैसे नरम फल शामिल हैं। हालांकि इन फलों को धूप में बैठकर ही खाएं, क्योंकि ये ठंडे फल होते हैं।

गले में खराश के दौरान किन चीजों से परहेज करें

1) गले की खराश होने पर उन चीजों से परहेज करना चाहिए जो कुरकुरी, सूखी या बहुत ज्यादा कठोर हों। जैसे- चिप्स, सूखे ठंडे अनाज और कच्ची सब्जियां शामिल हैं। इस तरह की खाने की चीजें निगलने में मुश्किल होती है और इनसे दर्द भी हो सकता है।

2) गले की खराश होने पर खट्टी चीजों को खाने से नुकसान हो सकता है। अंगूर, अनानास और संतरे जैसे खट्टे फल और जूस गले में खराश कर सकते हैं।

3) बहुत ज्यादा मसालेदार चीजें भी समस्या को बढ़ा सकती हैं। मसालों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये गले में ज्यादा दर्द कर सकते हैं।

4) शराब भी समस्या को कई गुना बढ़ा सकती है। क्योंकि ये एसिडिक और ड्राई होती है, जिसकी वजह से गले में खराश हो सकती है और इससे बचना बेहतर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 चीजों को एक्सपर्ट ने बताया गले के लिए बेस्ट, यूं यूज करके तुरंत मिलेगा आराम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।