फलों को खाने के लिए अपनाएं सही तरीका और समय, मिलेगा पूरा फायदा Follow the right Way and time to eat fruits to get full benefit, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

फलों को खाने के लिए अपनाएं सही तरीका और समय, मिलेगा पूरा फायदा

Right Way To Eat Fruits: फलों को खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके ज्यादा फायदे पाने क लिए आपको खाने का सही तरीका और समय अपनाना चाहिए। यहां जानिए फलों को खाने से जुड़ी डिटेल्स-

Sat, 4 May 2024 08:16 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फलों को खाने के लिए अपनाएं सही तरीका और समय, मिलेगा पूरा फायदा

फल कई ऐसे विटामिन्स मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को रोजाना जरूरत होती है। रोजाना जो लोग फल खाते हैं वह खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। हाालांकि, इसके भरपूर फायदों को पाने के लिए सही समय पर खाना जरूरी है। इसके अलावा फल को खाने का भी सही तरीका आपको पता होना चाहिए। यहां जानिए फल खाने का सही तरीका और समय-

क्या है फल खाने का सही तरीका
फल खाते समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं कि सेब, नाशपाती, अमरूद, अंगूर जैसे फसों को छिलके समेत पूरा खाना चाहिए, इस तरह से फल को खाना सबसे अच्छा होता है। हालांकि, छिलके समेत फल खाएं तो इसे अच्छी तरह से धोकर खाएं। इसके अलावा फल का जूस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि जूस निकालने से फल से सारा फाइबर निकल जाता है। फल को कुछ मेवे, पनीर या दही के साथ मिला सकते हैं।

किस समय खाएं फल 
फल खाने के सही समय को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सुबह जल्दी फल खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबित ऐसा सही नहीं है। दिन के किसी भी समय फलों का खाना फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने वाले लोगों को और डायबिटीज पेशेंट को फल के साथ डायट का सही कॉम्बिनेशन रखना जरूरी है, तभी भरपूर फायदा मिलेगा। वहीं आयुर्वेद के अनुसार फल खाने का सही समय सुबह खाली पेट माना जाता है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह खाली पेट फल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ा देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।