क्या आप जानते हैं सुबह किस समय करनी चाहिए योगा, जानिए फिट रहने के लिए कितनी देर करें? International Yoga Day 2024 Do you know what time you should do yoga know how long to do it to stay fit, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

क्या आप जानते हैं सुबह किस समय करनी चाहिए योगा, जानिए फिट रहने के लिए कितनी देर करें?

  • Best Time To do Yoga in the Morning: योगा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके खूब ज्यादा फायदे पाने के लिए सही समय पर करना शुरू कर दें। यहां जानिए सुबह किस समय करनी चाहिए योगा और फिट रहने के लिए कितनी देर करें?

Mon, 17 June 2024 01:48 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या आप जानते हैं सुबह किस समय करनी चाहिए योगा, जानिए फिट रहने के लिए कितनी देर करें?

‘योगा से होगा’ आपने भी इस बात को एक ना एक बार जरूर सुना होगा। कई परेशानियों से निपटने के लिए योग कर सकते हैं। फिट रहने के लिए योग करना सबसे अच्छा है। योग प्राकृतिक तरीका है जिससे हम खुद को शांत और निरोग रख सकते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को टेंशन फ्री रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। ये एक शारीरिक और मानसिक क्रिया है, जिससे शरीर को शक्ति मिलती है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। हालांकि, इसके फायदे पाने के लिए योग को सही समय पर करना बहुत जरूरी है। शारिरिक और मानसिक तौर पर इसके फायदे पाने के लिए यहां देखिए कितनी देर और कितने बजे इसे करना सही है।

फिट रहने के लिए कितनी देर करें योगासन?

योग को लेकर एकस्पर्ट का कहना है कि यह पूरी तरह से आपकी शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, आदर्श रूप से रोजाना 30 मिनट तक योगासन करने से आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

सुबह कितने बजे करें योगासन

ब्रह्म मुहूर्त और इसके बाद के दो घंटे योग करने के लिए सबसे सही समय माना जाता है। आप सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच योग कर सकते है। माना जाता है कि इस समय आपकी बॉडी फ्रेश होती है और शरीर किसी भी बदलाव को लेने के लिए तैयार होता है। ऐसे में इस समय योगा करना सबसे अच्छा है।

योग किसे नहीं करना चाहिए?

रिपोर्ट्स कहती हैं कि महिलाओं को नियमित योग अभ्यास से बचना चाहिए, खासकर पीरियड्स के दौरान इसे अवॉइड करें। योगासन की जगह प्राणायाम कर सकते हैं। वहीं थकावट, बीमारी या बहुत तनाव की स्थिति में योग नहीं करने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोकस और कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए बेहद कमाल हैं ये 5 योगासन, रूटीन में करें शामिल
ये भी पढ़ें:चिंता और डिप्रेशन महसूस करने वालों को करने चाहिए ये 3 योगासन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।