फटाफट वजन कम करने के लिए फॉलो कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जान लें 7 दिन का डायट प्लान 7 Days Intermittent Fasting Diet Plan, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

फटाफट वजन कम करने के लिए फॉलो कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जान लें 7 दिन का डायट प्लान

  • 7 Days Intermittent Fasting Diet: वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, इस दौरान भी सही खाना काफी जरूरी है। जानिए, 7 दिन के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डायट-

Tue, 28 May 2024 08:07 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फटाफट वजन कम करने के लिए फॉलो कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, तो जान लें 7 दिन का डायट प्लान

खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इस बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका इंटरमिटेंट फास्टिंग है। ये एक ऐसा तरीका है जिसमें एक फिक्स्ड टाइम तक हम कुछ नहीं खाते हैं, और एक छोटे समय में ही खाना खाते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग के भी कई तरीके हैं जिसमें 16:8 सबसे फेमस तरीका माना जाता है। इसमें 16 घंटे फास्ट रखा जाता है, और बाकी के 8 घंटे में खाना खाया जाता है। इस 8 घंटे के दौरान भी सही खाना काफी जरूरी है। जानिए, इंटरमिटेंट डायट फॉलो करने वालों के लिए 7 दिन का डायट प्लान-

पहले दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पनीर पराठा और कुछ फलों को खाएं

12:30- चाय या कॉफी

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मखाने और छाछ पी सकते हैं।

4:30- टमाटर का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

दूसरे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पोहा और दूध दलिया

12:30 बजे- एक कटोरी खरबूजा

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी रोस्टेड चने और छाछ पी सकते हैं।

4:30 बजे- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- ओट्स खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

तीसरे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- इडली, सांभर या चटनी के साथ

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मुरमुरा और लेमन टी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

चौथे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- नमकीन सेवई और दूध

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- पनीर की सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मखाने और छाछ पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

पांचवे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पनीर भुर्जी और पराठा

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी चने और ग्रीन टी पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल और चावल

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

छठे दिन

11 बजे- गर्म पानी (नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पोहा और चाय

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान मखाना चाट और ग्रीन टी पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- ओट्स खिचड़ी

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

सातवा दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- प्याज पराठा

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी चने और मुरमुरे, ग्रीन टी के साथ।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- मिक्स दाल खिचड़ी

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूं घर पर ही चेक करें फिटनेट लेवल, मिनटों में पता चलेगा कितने फिट हैं

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।