5 फल जिन्हें पका कर खा सकते हैं आप, स्वाद के साथ मिलेगा फायदा 5 fruits which you can eat after cooking, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

5 फल जिन्हें पका कर खा सकते हैं आप, स्वाद के साथ मिलेगा फायदा

  • फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और ज्यादातर लोग इन्हें अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें आप पका कर खा सकते हैं। जानिए, उन फलों का नाम-

Sun, 20 April 2025 11:39 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
5 फल जिन्हें पका कर खा सकते हैं आप, स्वाद के साथ मिलेगा फायदा

हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो फलों को रोजाना के रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है। इनमें जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होने के कारण ये कई फायदे पहुंचाते हैं। फल शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी को ठीक कर सकता है। फलों को लोग अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग फल का रस तो कुछ शेक पीना पसंद करते हैं। वहीं साबुत फल और दो से तीन फलों की चाट बनाकर भी लोग खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें आप पका कर खा सकते हैं। यहां जानिए पकाकर खाने लायक 5 फल-

1) सेब

सेब कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, फ़ाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाकर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इस फल को कच्चा खाने के साथ अलग-अलग तरीकों से पका कर खाया जा सकता है। सेब को बेक कर के भून कर या पाई और सॉस बनाकर खा सकते हैं।

2) केले

केले में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। ये पाचन में सुधार, ब्लड प्रेशर नियंत्रण और हड्डियां मजबूत करने का काम करता है। केले को कई तरीकों से पकाया जा सकता है। इससे आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं या इसे बेक करके खा सकते हैं।

3) अनानास

अनानास एक हेल्दी फल है जिसे खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। यह पाचन में सुधार करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। अनानास को अक्सर ग्रिल या रोस्ट करके खाया जाता है। इसके अलावा अनानास का सॉस भी बनाई जा सकती है।

4) अंगूर

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये हार्ट हेल्थ, आंखों की रोशनी और पाचन को बूस्ट करते हैं। अंगूर को पकाकर जैम और जेली बना सकते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जा सकता है।

5) पपीता

पपीता पाचन में मदद करता है और स्किन के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। पपीते को सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 सब्जियां जिनकी वजह से हो सकती है कब्ज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।