राधिका मर्चेंट ने विदाई पर पहना लाल रंग का खास लहंगा, रॉयल है अंबानी की छोटी बहुरानी का लुक Radhika Merchant wore Beautiful Sindoori Red manish Malhotra lehenga For vidai, फैशन - Hindustan
More

राधिका मर्चेंट ने विदाई पर पहना लाल रंग का खास लहंगा, रॉयल है अंबानी की छोटी बहुरानी का लुक

  • Radhika Merchant Vidai Look: राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के लिए वैसे तो सफेद और लाल रंग के लहंगे को पहना था, लेकिन विदाई के लिए वह सिंदूरी लाल लहंगे को पहने नजर आईं। देखिए क्या है इस लहंगे की खासियत-

Sat, 13 July 2024 09:01 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राधिका मर्चेंट ने विदाई पर पहना लाल रंग का खास लहंगा, रॉयल है अंबानी की छोटी बहुरानी का लुक

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी कर चुके हैं, बीती रात यानी 12 जुलाई को ये शादी संपन्न हुई। शादी से पहले जब राधिका का पहला लुक सामने आया तब सभी की आंखें खुली रह गईं। उन्होंने ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे को कैरी किया था। लेकिन उन्होंने विदाई के लिए एक दूसरे लहंगे को पहना था। उस लहंगे में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अंबानी परिवार में जाने से पहले उन्होंने सुहाग की निशानी माने जाने वाले लाल रंग के लहंगे को पहना था। इस दौरान भी उन्होंने शाही जूलरी को कैरी किया था।

राधिका मर्चेंट का शादी और विदाई का लुक

सुनहरी कढ़ाई से बना है लहंगा

सूर्यास्त के समय जो रंग आसमान में दिखाई देते हैं ठीक वही रंग राधिका मर्चेंट के विदाई वाले लहंगे के लिए चुने गए थे। इस रॉयल लहंगे में पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी।ज जिसके साथ उन्होंने हाई नेक-फुल स्लीव्स ब्लाउज को पहना था। जिसपर असली सोने की तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसकी कारीगरी 19 वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी।

राधिका मर्चेंट का रॉयल लुक

राधिका ने ऐसे पूरी किया लुक

राधिका ने बनारसी रेशम के दुपट्टे और जालीदार डिजाइन वाले घूंघट के साथ लुक को पूरा किया। ये दुपट्टा असली सोने की कढ़ाई और रेशम के काम से सजाया गया है, जिसे राधिका ने अपने कंधे और बाहों पर लपेटा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने एक बड़े ट्रेल वाले घूंघट के साथ विदाई लुक को पूरा किया।

अंबानी परिवार की छोटी बहू का शाही लुक

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया लहंगा

राधिका के इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइम किया है। इस लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज है। इसी के साथ ये ब्रोकेड रेशम लहंगा भारत की कालातीत सुंदरता के लिए एक श्रद्धांजलि है। इसमें बनारसी ब्रोकेड प्रिंट के साथ कई पैनल सजाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन राधिका मर्चेंट दिखीं अप्सरा सी हसीन, शाही लुक में गजब आईं फोटोज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।