नीता अंबानी ने कांजीवरम साड़ी में ली महारानी वाली एंट्री, देखते रह जाएंगे रॉयल लुक
Nita Ambani In Kanjivaram Saree: धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे इवेंट के लिए पहुंची नीता अंबानी का क्लासिक अंदाज सबको भा रहा है। ट्रेडिशनल आइवरी कांजीवरम साड़ी और रेड-गोल्ड जरी बॉर्डर की साड़ी पहनकर रेडी हुईं नीता अंबानी का लुक रॉयल नजर आ रहा था। ये थी लुक की खासियत।

नीता अंबानी धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे में पहुंची। और, हर बार की तरह उनका सिग्नेचर रॉयल लुक हर किसी को नजरें उठाकर देखने पर मजूबर कर गया। एलिगेंट और क्लास का मिक्सचर नीता अंबानी का साड़ी वाला अंदाज एनुअल फंक्शन में फिल्मी हसीनाओं पर भी भारी पड़ता दिखा। बता दें कि यहीं वो स्कूल है जिसमे करीना से लेकर शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम और ऐश्वर्या की बेटी पढ़ती है। स्कूल के एनुअल फंक्शन को इन सारे सेलिब्रेटीज ने अटेंड किया। लेकिन नीता अंबानी का ग्रेसफुल अंदाज हर किसी पर भारी पड़ता दिखा।
कांजीवरम साड़ी में नीता अंबानी
नीता अंबानी इस खास मौके के लिए क्लासिक कांजीवरम सिल्क साड़ी को चुना। स्टनिंग आइवरी और गोल्ड शेड के साथ साड़ी का चौड़ा रेड गोल्ड जरी बॉर्डर इसे स्पेशल बना रहा था। वहीं सिंपल ड्रैपिंग के साथ पल्लू पर ट्रेडिशनली फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। साड़ी का ये कलर कॉम्बिनेशन फंक्शन के लिए बिल्कुल मुफीद दिख रहा था।
सिंपल बट स्ट्रांग स्टाइल स्टेटमेंट
नीता अंबानी के लुक की बात करें तो उनका सिंपल लुक भी काफी स्ट्रांग दिख रहा था। रेड बॉर्डर वाली साड़ी के साथ मैचिंग के रेड हाफ स्लीव ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं मिसेज अंबानी का लुक उनकी ज्वैलरी की चर्चा के बगैर अधूरा रह जाएगा। बात करें ज्वैलरी की तो लांग टेंपल डिजाइन गोल्ड नेकलेस के साथ ओवरसाइज्ड स्टेटमेंट स्टड ईयररिंग्स को वियर किया गया है। वहीं हाथों में गोल्ड की चूड़ियां शोभा बढ़ा रही हैं।
वहीं बात करें मेकअप की तो हमेशा की तरह सटल था। डिफाइन आईब्रोज, सॉफ्ट ब्लश चिक्स, लोअर लैशलाइन पर काजल का हल्का स्ट्रोक और साथ में विंग्ड आईलाइनर आंखों की खूबसूरती बढ़ा रहा था। वहीं बोल्ड रेड लिपस्टिक और हाईलाइटर का हल्का टच खूबसूरती इनहैंस करने के लिए काफी दिख रहा था। वहीं इस लुक नीता अंबानी ने सेंटर पार्टेड लोअर बन और साथ में सफेद फूलों वाले गजरे के साथ सजाया था। जो उनके लुक को स्टनिंग बनाने के लिए काफी दिख रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन