मृणाल ठाकुर को देख मिल जाएगा आइडिया, मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं ड्रेस mrunal thakur floral indo western co ord set outfit perfect idea to make dress from old saree, फैशन - Hindustan
More

मृणाल ठाकुर को देख मिल जाएगा आइडिया, मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं ड्रेस

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर जल्दी ही बड़े पर्दे पर अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाली हैं। मूवी के प्रमोशनल इवेंट के लिए मृणाल का लुक इंटरेस्टिंग दिख रहा और लड़कियों को जरूर पसंद आएगा।

Sat, 19 July 2025 03:45 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मृणाल ठाकुर को देख मिल जाएगा आइडिया, मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाएं ड्रेस

मृणाल ठाकुर अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही मूवी के प्रमोशन के लिए उनका एलिगेंट स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। मृणाल का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में गॉर्जियस दिख रही हैं और उनका ये स्टाइल लड़कियों को जरूर पसंद आने वाला है। क्योंकि इस ड्रेस को देखकर काफी सारी गर्ल्स के माइंड में जुगाड़ वाली ड्रेस जरूर आ गई होगी।

मृणाल की फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस

मृणाल ने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को कैरी किया था। जिसमे लांग फुल स्लीव जैकेट के साथ फ्लेयर वाले शरारा पैंट और क्रॉप टॉप शामिल था। मृणाल की ये इंडो-वेस्टर्न ड्रेस रिद्धिमा भसीन की डिजाइन की हुई थी। जिसकी कीमत है करीब 64 हजार रुपये। इस ब्यूटीफुल सी ड्रेस पर फ्लोरल एंब्रायडरी बनी है।

मृणाल की स्टाइल ने किया इंप्रेस

फुल स्लीव लांग जैकेट वाले इस ड्रेस के साथ मृणाल ने स्टेटमेंट चोकर नेकपीस कैरी किया है। वहीं सॉफ्ट वेवी हेयर और ग्लोइंग सॉफ्ट फ्लॉलेस मेकअप मृणाल के लुक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं।

लड़कियां जरूर कर सकती हैं कॉपी

मृणाल का ये लुक आसानी से कैरी किया जा सकता है। अगर आप स्क्रैच ड्रेस की दिवानी है तो मॉम की पुरानी किसी शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी से इस तरह की ड्रेस को स्टिच करवा सकती हैं। जो फेस्टिव सीजन में अट्रैक्टिव दिखेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।