रॉयल लुक चाहिए तो गोल्डन रंग की साड़ी के साथ ज्वैलरी-लिपस्टिक मैच करना सीख लें makeup jewellery ideas to match with golden saree, फैशन - Hindustan
More

रॉयल लुक चाहिए तो गोल्डन रंग की साड़ी के साथ ज्वैलरी-लिपस्टिक मैच करना सीख लें

Golden saree jewellery Combination: वेडिंग फंक्शन में सबसे हटके दिखना है या फिर रिसेप्शन के लिए रेडी होना है। गोल्डन रंग की साड़ी के साथ इस तरह की ज्वैलरी और लिपस्टिक को मैच करने से मिलेगा रॉयल लुक।

Thu, 17 July 2025 04:19 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
रॉयल लुक चाहिए तो गोल्डन रंग की साड़ी के साथ ज्वैलरी-लिपस्टिक मैच करना सीख लें

रॉयल लुक चाहिए तो गोल्डन कलर की साड़ी पहनें। ये एफर्टलेसली आपको क्लासी और रीगल लुक देगी। वेडिंग फंक्शन में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो अपने लिए गोल्डन कलर की साड़ी को कैरी करें। लेकिन कई सारी महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि आखिर गोल्डन साड़ी के साथ किस तरह की ज्वैलरी और लिपस्टिक को मैच करें। जिससे ब्यूटीफुल लुक दिखे। तो ये टिप्स आपके काम आएंगी।

गोल्डन साड़ी के साथ ज्वैलरी मैच करने का तरीका

अगर आपकी साड़ी का गोल्डन कलर बिल्कुल ब्राइट है तो साथ में ग्रीन स्टोन ज्वैलरी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ग्रीन लेयर्ड नेकपीस या फिर चोकर नेकपीस को साड़ी के साथ पेयर करेंगी तो रॉयल लुक मिलेगा

पोल्की ज्वैलरी करें मैच

अगर साड़ी का कलर लाइट है या फिर पेस्टल शेड में गोल्डन दिख रहा तो साथ में पोल्की ज्वैलरी ब्यूटीफुल दिखेगी। शिमरी और एंब्रायडरी या फिर सिल्क साड़ी कैसी भी गोल्डन पेस्टल शेड है तो कुंदन या पोल्की ज्वैलरी और चूड़ी परफेक्ट दिखेगी।

रेड कलर स्टोन भी दिखेंगे ब्यूटीफुल

अगर आप थोड़ा हटके लुक ट्राई करना चाहती हैं तो गोल्डन साड़ी के साथ रेड कलर के स्टोन वाली ज्वैलरी को भी पहनकर बेहतरीन लुक पा सकती हैं।

ब्राउन न्यूड शेड लिपस्टिक लगाएं

वहीं ब्राउन न्यूड शेड ट्रेंड में है तो गोल्डन साड़ी के साथ भी ये पूरी तरह से फिट बैठेगा। लेकिन अगर आप थोड़ा सा ब्राइट कलर ऐड करना चाहती हैं तो डार्क मरून शेड लिपस्टिक को भी लगा सकती हैं। ये कलर भी साड़ी के साथ पूरी तरह से मैच करेगा।

रीगल लुक के लिए बनाएं बन

गोल्डन साड़ी में रीगल लुक चाहिए तो बालों को ओपन करने से ज्यादा अच्छा है कि बन बनाएं। लो या हाई बन गोल्डन साड़ी को ब्यूटीफुल बनाएगा और आपका लुक क्लासी भी दिखेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।