जींस के साथ कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल, लगेंगी बला की खूबसूरत! Jeans and Kurti Styling Secrets Every Woman Should Know, फैशन - Hindustan
More

जींस के साथ कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल, लगेंगी बला की खूबसूरत!

Jeans and Kurti styling Tips: जींस के साथ कुर्ती एक पॉपुलर फैशन चॉइस है। यहां हम आपके लिए कुछ छोटी-छोटी स्टाइलिंग टिप्स ले कर आए हैं। इन्हें फॉलो कर के आप जींस कुर्ती में परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Wed, 27 Aug 2025 08:03 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
जींस के साथ कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल, लगेंगी बला की खूबसूरत!

जींस के साथ कुर्ती एक पॉपुलर फैशन चॉइस है। खासतौर से कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स ये लुक बहुत पसंद करती हैं। ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट का परफेक्ट ब्लेंड लगता है, जिसमें हर लड़की बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन कई बार हमें पता ही नहीं होता कि जींस के साथ कुर्ती को स्टाइल कैसे करना है। इसी वजह से वो लुक कहीं ना कहीं मिसिंग होता है, जो आप एक्ट्रेसेज को फ्लॉन्ट करते हुए देखती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ छोटी-छोटी स्टाइलिंग टिप्स ले कर आए हैं। इन्हें फॉलो कर के आप जींस कुर्ती में परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

कुर्ती की लेंथ के हिसाब से चुनें सही जींस

सबसे जरूरी है कि आप कुर्ती की लेंथ के हिसाब से जींस सिलेक्ट करें। अगर आपकी कुर्ती शॉर्ट है, तो उसके साथ स्ट्रेट फिट जींस, स्किनी जींस या जेगिंग्स परफेक्ट लगेंगी। वहीं मीडियम लेंथ कुर्ती के साथ आप स्लिम फिट, बैगी या सिगरेट जींस वियर कर सकती हैं। कुर्ती की लेंथ लंबी है तो ढीली जींस अवॉइड करें, ये आपको थोड़ा बल्की लुक दे सकती है।

सही एक्सेसरीज के साथ पेयर करें

कुर्ती के साथ अगर सही एक्सेसरीज पेयर करेंगी, तभी लुक निखर कर आएगा। मिनिमल लुक इसके लिए बेस्ट है। कानों में स्टड्स या झुमके, बैंगल्स या चूड़ियां, छोटी सी बिंदी और चाहें तो एक टोट बैग आपको एकदम देसी लुक देगें। गले में हार या हेवी ज्वैलरी पहनना अवॉइड करें, लुक को जितना सादगी भरा रखेंगी, उतना ही सुंदर लगेगा।

सही फुटवियर का सिलेक्शन है जरूरी

जींस और कुर्ती के साथ आप क्या फुटवियर पहन रही हैं, ये बहुत मायने रखता है। कह सकते हैं कि ये आपके लुक को पूरी तरह बना या बिगाड़ सकता है। अब अगर कैजुअल आउटिंग है, तो आप स्नीकर्स या फ्लैट्स वियर कर सकती हैं। वहीं ऑफिस के लिए फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो ब्लॉक हील्स, कोल्हापुरी या फ्लैट सैंडल्स ट्राई कर सकती हैं।

स्टेप बाय स्टेप मेकअप रूटीन

जींस और कुर्ती के साथ मेकअप ऐसा रखें, जो एकदम फ्रेश और नेचुरल लगे। कुल मिलाकर आपको नो मेकअप मेकअप लुक करना है। इसके लिए बीबी क्रीम या शियर कवरेज वाला फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद हल्का पिंक ब्लश, न्यूड या लाइट पिंक लिपस्टिक, चाहें तो हल्का सा हाइलाइटर भी लगा सकती हैं। माथे पर छोटी सी मैचिंग या काली बिंदी के साथ लुक को कंप्लीट करें।

(Image Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।