मधुबाला से महारानी गायत्री देवी तक..ये महिलाएं बनीं आजाद भारत की फैशन आइकन, आज भी इंस्पिरेशन लेती हैं गर्ल्स!
आजाद भारत में कुछ महिलाओं ने अपने फैशन के अलग अंदाज से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका स्टाइल आज के समय में भी लोगों को इंप्रेस कर रहा है। किसी ने सादगी को स्टाइल बनाया, किसी ने रॉयल लुक को आसान बनाया, तो किसी ने अपनी कला और व्यक्तित्व को कपड़ों में उतार दिया।

आजादी के बाद भारत बदल रहा था और इसी के साथ बदल रहा था यहां का फैशन भी। यह वह दौर था जब कपड़े सिर्फ पहनने की चीज नहीं रहे, बल्कि पर्सनेलिटी और सोच की पहचान बनने लगे। उस दौर में कुछ महिलाओं ने अपने फैशन के अलग अंदाज से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका स्टाइल आज के समय में भी लोगों को इंप्रेस कर रहा है। किसी ने सादगी को स्टाइल बनाया, किसी ने रॉयल लुक को आसान बनाया, तो किसी ने अपनी कला और व्यक्तित्व को कपड़ों में उतार दिया। इन महिलाओं का फैशन आज भी मॉडर्न वार्डरोब में कहीं न कहीं दिखाई देता है। चलिए जानते हैं आजाद भारत की कुछ ऐसी ही फैशन आइकन्स के बारे में जिनका स्टाइल आज के दौर में भी वार्डरोब का खास हिस्सा बना हुआ है।
महारानी गायत्री देवी: सादगी में रॉयल अंदाज सिखाया

महारानी गायत्री देवी ने अपने अंदाज से ये दिखाया कि एलिगेंस के लिए हैवी कपड़े पहनना जरूरी नहीं होता। उन्होंने हल्की पेस्टल रंग की शिफॉन साड़ियां, मोतियों की माला और बहुत हल्के मेकअप को अपना सिग्नेचर बनाया। उस समय जब भारी बनारसी और सिल्क साड़ियां ट्रेंड में थीं, उन्होंने हल्के और आरामदायक कपड़ों को चुना। हल्के रंग की साड़ियों के साथ मिनिमल ज्वेलरी, सिंपलिसिटी के साथ रॉयल लुक देता है। आज के दौर में भी ये फैशन सेंस लड़कियों के बीच काफी ट्रेंड में रहता है।
मधुबाला: रॉयल और रोमांटिक लुक कैसे कैरी करें

मधुबाला का नाम आते ही क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटी की तस्वीर सामने आ जाती है। उनके अनारकली सूट, कढ़ाई वाली साड़ियां और ग्रेसफुल ड्रेपिंग ने इंडियन ब्राइडल फैशन को खूब इंप्रेस किया। अगर आप थोड़ा रॉयल और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट, ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी और फ्लोइंग फैब्रिक चुन सकती हैं। उनका स्टाइल बताता है कि ट्रेडिशनल कपड़े भी बहुत ग्लैमरस लग सकते हैं।
इंदिरा गांधी: साड़ी को पावर ड्रेस बनाया

इंदिरा गांधी ने साड़ी को सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि ताकत की पहचान बना दिया। उन्होंने ज्यादातर हैंडलूम कॉटन और सिल्क साड़ियां पहनीं, जो सादगी के साथ मजबूत व्यक्तित्व को दिखाती थीं। आज भी महिलाएं प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट लुक के लिए सिंपल हैंडलूम साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। खासतौर पर पॉलिटिक्स या किसी भी गवर्नमेंट सेक्टर में बड़े पोस्ट पर काम करने वाली महिलाएं इंदिरा गांधी के स्टाइल को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं।
अमृता शेर-गिल: अपने स्टाइल में क्रिएटिविटी को जोड़ा

अमृता शेर-गिल अपने समय से काफी आगे थीं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी, बोहेमियन ज्वेलरी और इंडियन-यूरोपियन मिक्स स्टाइल को अपनाया। आज जिसे हम फ्यूजन फैशन कहते हैं, वह उन्होंने बहुत पहले अपना लिया था। उनके द्वारा अपनाया गया वो फैशन, आज के समय में काफी ट्रेंड में है।
सुरैया: सिंपल लुक में भी आकर्षण

सुरैया का स्टाइल बहुत रिलेटेबल था। उन्होंने सिंपल कुर्ते, सादी साड़ियां और कम ज्वैलरी से यह दिखाया कि बिना ज्यादा सजावट के भी आकर्षक दिखा जा सकता है। आज भी लड़कियां डेलीवियर में सिंपल और एलिगेंट दिखने के लिए सुरैया के इस स्टाइल को ही कॉपी करती हैं।
(Credit- Pinterest, @hercircleofficial)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन