गजरा, गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक साड़ी- माधुरी दीक्षित का परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक Dhak Dhak Girl Madhuri Dixit Stuns in Black and Gold Traditional Saree, फैशन - Hindustan
More

गजरा, गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक साड़ी- माधुरी दीक्षित का परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने रॉयल साड़ी लुक से सुर्खियों में हैं। ब्लैक, गोल्ड और रेड कॉम्बिनेशन में उनका यह ट्रेडिशनल अवतार एलिगेंस और ग्रेस की मिसाल है।

Wed, 10 Dec 2025 08:06 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
गजरा, गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक साड़ी- माधुरी दीक्षित का परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

Madhuri Dixit Saree Look Details: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने क्लासिक और एलिगेंट साड़ी लुक से फैशन प्रेमियों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। इस लुक में माधुरी ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और ग्रेस कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने ब्लैक और गोल्ड टोन की खूबसूरत साड़ी पहनी है जिसमें पारंपरिक और मॉडर्न एलिमेंट्स का शानदार मेल दिखाई देता है। साड़ी पर गोल्डन ज्योमेट्रिक बूटियां और बॉर्डर इसे बेहद रॉयल अपील देती हैं। वहीं साड़ी के साथ लिया गया रेड कलर का हैवी पल्लू पूरे लुक में कॉन्ट्रास्ट और ड्रामा ऐड करता है जो इस आउटफिट को और भी खास बनाता है।

ब्लाउज और ड्रेपिंग: माधुरी का स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज साड़ी के साथ परफेक्टली मैच करता है। इसका सिंपल डिजाइन साड़ी की हैवीनेस को बैलेंस करता है। साड़ी की ड्रेपिंग बेहद क्लीन और सॉफ्ट फोल्ड्स के साथ की गई है जो उनके फिगर को ग्रेसफुली हाईलाइट करती है।

ज्वेलरी और एक्सेसरीज: इस लुक में माधुरी ने हेवी गोल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्टेटमेंट कंगन और रिंग्स पहनी हैं। गोल्ड ज्वेलरी साड़ी के गोल्ड वर्क को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करती है। हाथ में लिया गया ट्रेडिशनल पोटली बैग लुक को कम्प्लीट फेस्टिव टच देता है।

हेयर और मेकअप: माधुरी का हेयरस्टाइल इस लुक का सबसे एलिगेंट हिस्सा है। उन्होंने लो बन में गजरा लगाया है जो पारंपरिक भारतीय सुंदरता को दर्शाता है। मेकअप की बात करें तो सॉफ्ट बेस, डिफाइंड आईज, बिंदी और न्यूड लिप्स उनके चेहरे की नेचुरल ब्यूटी को और उभार रहे हैं।

क्यों है यह लुक खास?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपाली गांगुली का रॉयल ब्लू बनारसी साड़ी लुक, दिखा शाही अंदाज

यह साड़ी लुक उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो फेस्टिव सीजन, शादी या किसी खास फंक्शन में क्लासी, एलिगेंट और टाइमलेस दिखना चाहती हैं। माधुरी दीक्षित का यह अंदाज साबित करता है कि साड़ी में सादगी और रॉयलनेस दोनों को एक साथ कैरी किया जा सकता है। अगर आप ट्रेडिशनल फैशन में मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित का यह साड़ी लुक जरूर ट्राई कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।